Breaking News
भारत का रक्षा निर्यात नई ऊंचाइयों पर, आत्मनिर्भरता बनी सफलता की कुंजी- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
एक लाख की रिश्वत के साथ आईएसबीटी चौकी प्रभारी गिरफ्तार
आईटीडीए को मजबूत करने के निर्देश, भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर सिस्टम अपग्रेड का आह्वान
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
भीड़ नियंत्रण, सड़क सुधार और यात्री सुविधा को लेकर लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम में सप्ताहांत में लगने वाले जाम को देखते हुए इसके लिए व्यापक योजना तैयार किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मिसिंग लिंक से बजट उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक मार्गों को सुदृढ़ किया जाए। जिनका चौड़ीकरण सम्भव हो किया जाए। उन्होंने कहा कि नए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए विकसित किए जाए। धाम के लिए एक व्यवस्थित शटल सेवा शुरू की जाए। साथ ही मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाए, ताकि वीकेंड में लगने वाले जाम को कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि मोबिलिटी प्लान को लागू कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने तकनीक के प्रयोग को बढ़ाए दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्किंग आदि स्थलों में डिस्प्ले के माध्यम से यात्रियों को जानकारी उपलब्ध करायी जाए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रूट एवं भीड़ प्रबन्धन का कार्य किया जाए। साथ ही विभिन्न मार्गो में वन-वे को प्रयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आई.जी. कुमाऊ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल एवं जिलाधिकारी नैनीताल श्रीमती वंदना सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Category: Crime

केनेथ कौंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय तस्कर गिरफ्तार, सोने की मिली 7 ईंटें

19 करोड़ से ज्यादा का कैश बरामद  मामले की जांच में जुटी पुलिस  नई दिल्ली। अफ्रीकी देश जांबिया में एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास 19 करोड़ से ज्यादा कैश और 4 करोड़ से अधिक का सोना बरामद हुआ है। आरोपी शख्स यह सारा सामान अपने सूटकेस में भरकर दुबई जाने […]

20 वर्षीय विद्यार्थी की छुरा घोंपकर की हत्या, चार लोगों को किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर। पुंछ जिले में शनिवार को एक जन्मदिन पार्टी के दौरान एक 20 वर्षीय विद्यार्थी की छुरा घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो पीड़ित के दोस्त बताए जाते हैं। हत्या में इस्तेमाल हुए हथियार भी बरामद किए गए हैं। पीड़ित इसरार अली सरकारी डिग्री […]

बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद पत्नी के साथ की बर्बरता की हदें पार

मां को दर्द से चिल्लाते देख बच्ची ने पड़ोसियों को दी सूचना आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और रात में पत्नी के साथ बर्बरता की। रात में बेटी की आंख खुली तो मां को दर्द से चिल्लाते देख पड़ोसियों […]

नाबालिग छात्रा के साथ आठ दिन तक दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को 20 साल कारावास की सजा

नशीला पदार्थ पिलाकर छात्रा को ले गया था गाजियाबाद  दिल्ली- एनसीआर। गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय की एक अदालत ने नाबालिग छात्रा के साथ आठ दिन तक दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई है। पीड़ित छात्रा दोषी के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। वहां नशीला पदार्थ पिलाकर शिक्षक छात्रा को […]

एचआईवी पॉजिटिव पति ने पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, रिपोर्ट दर्ज

इनकार करने पर आरोपी पति व सास-ससुर ने विवाहिता के साथ की मारपीट  बुलंदशहर। अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एचआईवी पॉजिटिव पति ने पत्नी के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। पत्नी के इनकार करने पर आरोपी पति व सास-ससुर ने विवाहिता के साथ मारपीट की। इस मामले में करीब दो […]

महिला ने पति पर लगाया पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, 40 फीसदी से अधिक आग में झुलसी महिला 

गाजियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद कॉलोनी में रविवार रात महिला सादिया ने अपने पति पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। 40 फ़ीसदी से भी अधिक आग में झुलसी सादिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। दूसरी शादी करने को लेकर दोनों में झगड़ा […]

नग्न अवस्था में मिला बुजुर्ग महिला का शव, चेहरे पर मिले दांत काटने के निशान, जांच शुरू

नालंदा। एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 60 वर्षीय महिला शनिवार को चारा लाने के लिए खेत गई थी। जब शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। अंततः महिला का शव […]

पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, तीन साल की मासूम बनी चश्मदीद गवाह

मुंगेर। एक बेहद हृदय विदारक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। जहां घरेलू विवाद के दौरान पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस निर्मम हत्या की चश्मदीद गवाह बनी सिर्फ तीन साल की मासूम बेटी, जो अब अपनी मां को खो चुकी है और जिसे यह तक नहीं […]

खनन विभाग से सेवानिवृत्त बुजुर्ग व्यक्ति की हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा

जल्दी पैसा कमाने का लालच मामा- भांजे को ले पहुंचा सलाखो के पीछे घटना में शामिल मामा- भांजे को पुलिस ने देहरादून तथा सहरानपुर से किया गिरफ्तार देहरादून। बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के बहाने देवबंद ले जाकर हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था।  घटना के बाद बुजुर्ग व्यक्ति के सिम को अपने मोबाइल […]

आठ साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे जिला […]

Back To Top