Breaking News
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
नितिन नबीन के कुमाऊं दौरे को लेकर तैयारियां तेज, मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों के साथ की बैठक
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
जर्जर भवनों का होगा सर्वे, डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान

केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री से छेड़छाड़ के मामले में दो सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज 

केदारनाथ में महिला तीर्थयात्री से छेड़छाड़ के मामले में दो सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज 

बीते साल केदारनाथ आयी थी मध्य प्रदेश की महिला यात्री

डीजीपी ने कहा, महिला से दुर्व्यवहार के मसले पर कड़ी कार्रवाई होगी

देहरादून। रुद्रपुर में पीड़िता से अश्लील बातें करने वाले इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद दो दारोगाओं का महिला तीर्थयात्री से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते वर्ष केदारनाथ यात्रा पर आई एक महिला यात्री ने पुलिस कैंप में केदारनाथ चौकी प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मियों पर उसके साथ छेड़खानी करने आरोप लगाया था। महिला ने पुलिस मुख्यालय देहरादून में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद अब मुख्यालय से मिले निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में छेड़खानी के मामले में मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

बताया जा रहा है कि बीते वर्ष 26 मई को मध्य प्रदेश से एक महिला यात्री केदारनाथ पहुंची थी। मंदिर में दर्शन के बाद उसे हेलिकॉप्टर से वापस जाना था मगर मौसम खराब होने के कारण वह लौट नहीं सकी। महिला ने केदारनाथ स्थित पुलिस चौकी प्रभारी मंजुल रावत से संपर्क किया। चौकी प्रभारी ने महिला के रात्रि प्रवास की व्यवस्था पुलिस कैंप में करने और उनके साथ एक महिला कांस्टेबल भेजने की बात कही। मगर देर रात तक कोई महिला कार्मिक को उसके साथ नहीं भेजा गया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि नशे में धुत पुलिस दरोगा कुलदीप सिंह और चौकी प्रभारी मंजुल रावत ने कैंप में उससे छेड़खानी की कोशिश की। वह जैसे-तैसे कैंप से बाहर भागी। इसके बाद वह वापस मध्यप्रदेश चली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top