Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
मुजफ्फरपुर में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, साथ रहने वाला व्यक्ति फरार
मुजफ्फरपुर में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, साथ रहने वाला व्यक्ति फरार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और हथियार बरामद
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
कानपुर देहात में अंधविश्वास के शक में फैक्ट्री कर्मी की हत्या, दंपती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
कानपुर देहात में अंधविश्वास के शक में फैक्ट्री कर्मी की हत्या, दंपती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
देहरादून में बाइक चोरी का खुलासा, दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद
देहरादून में बाइक चोरी का खुलासा, दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद
फर्जी सिम कार्ड से साइबर ठगी का खुलासा, फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद के बेटे समेत कई आरोपी गिरफ्तार
फर्जी सिम कार्ड से साइबर ठगी का खुलासा, फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद के बेटे समेत कई आरोपी गिरफ्तार
राजपुर रोड पर तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल
राजपुर रोड पर तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल

भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर झंडा फहराते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर झंडा फहराते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून।  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नेशवीला रोड़ स्थित अपने निजी आवास तथा भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रुहेला, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात कर एक भारत और श्रेष्ठ भारत और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र पर सदैव अग्रसर रहने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की सभी पार्टी कार्यकताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर उन सभी महान विभूतियों को नमन किया। जिनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण के कारण से पार्टी आज शिखर पर पहुंची है।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम एवं लगन के द्वारा आज विश्व में अगर सबसे बड़ी पार्टी है, तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी है। जिसके आज सबसे अधिक कार्यकर्ता देश के अंदर है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भाजपा विचार आधारित पार्टी हैं, यहां पार्टी कार्यकर्ता एक परिवार के सदस्य की भांति आपसी प्रेम सामंजस्य से रहकर कार्य करते है। उन्होंने कार्यकर्ताओ से अंत्योदय की प्रेरणा को आत्मसात कर पार्टी की विचारधारा को देश के हर व्यक्ति तक पहुंचाकर भाजपा परिवार को और सशक्त एवं मजबूत करने का प्रयास करें। इस अवसर पर सांसद प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रुहेला, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, बूथ अध्यक्ष दीपक बहुखंडी, महानगर उपाध्यक्ष संध्या थापा, डॉ बबीता सहोत्र, सतेंद्र नाथ, पूनम नौटियाल, राजेश राजौरिया, मोहन बहुगुणा, भावना चौधरी, ख़ुशी, जयंती राजश्री सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top