Breaking News
मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
मुख्यमंत्री ने पेंशन लाभार्थियों को कुल ₹ 146 करोड़ 32 लाख की पेंशन राशि का किया भुगतान
देहरादून में पुल की एप्रोच रोड धंसने पर बड़ी कार्रवाई, PWD के तीन इंजीनियर निलंबित
देहरादून में पुल की एप्रोच रोड धंसने पर बड़ी कार्रवाई, PWD के तीन इंजीनियर निलंबित
गढ़वाल आयुक्त 10 अगस्त को देहरादून में सुनेंगे जनसमस्याएं
गढ़वाल आयुक्त 10 अगस्त को देहरादून में सुनेंगे जनसमस्याएं
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- सीडीओ अभिनव शाह
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी- सीडीओ अभिनव शाह
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय (Sports University ) गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय (Sports University ) गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
जन सेवा केंद्रों पर विकासनगर पुलिस का औचक निरीक्षण, साइबर अपराध रोकथाम को लेकर दिए सख्त निर्देश
जन सेवा केंद्रों पर विकासनगर पुलिस का औचक निरीक्षण, साइबर अपराध रोकथाम को लेकर दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड में पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की तैयारी, परिवहन मंत्री ने की समीक्षा
उत्तराखंड में पुरानी बसों को इलेक्ट्रिक बसों में बदलने की तैयारी, परिवहन मंत्री ने की समीक्षा
हरिद्वार-ऋषिकेश में लीसा इकाइयों पर वन विभाग की छापेमारी, एक डिपो सीज
हरिद्वार-ऋषिकेश में लीसा इकाइयों पर वन विभाग की छापेमारी, एक डिपो सीज

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरखेत आपदा में प्रभावित 12 परिवारों को वितरित किए टेलीविजन सेट

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सरखेत आपदा में प्रभावित 12 परिवारों को वितरित किए टेलीविजन सेट

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में गत वर्ष 2022 में सरखेत में आई देवीय आपदा में प्रभावित 12 परिवारों को अपनी घोषणानुसार टेलीविज़न सेट वितरित किए।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आपदा प्रभावितों के साथ राज्य सरकार हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि हम प्राकृतिक आपदाओं को रोक नहीं सकते, लेकिन आपदा के बाद सरकार प्रभावितों के प्रति कितनी गंभीरता से कार्य कर रही है, यह बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार पूरी ईमानदारी से इस कार्य को कर रही है। प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने पर भी ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से अनुरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान नीलम कोटवाल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, संध्या थापा, संजय कोटवाल, भूपेंद्र कठेत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

बॉक्स 
इन प्रभावित 12 परिवारों को प्रदान की गई सहायता के तौर पर टेलीविजन – करण सिंह, विक्रम सिंह पंवार, मनोज पंवार, दीपक पंवार, दिनेश सिंह कैंतुरा, सुरेश, सुभाष, गया देवी, राजेश, संजय कुमार, सोहनलाल, दिनेश कोटवाल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top