Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सेरकी मालदेवता में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सेरकी मालदेवता में अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का किया स्थलीय निरीक्षण

मंत्री ने सेरकी में नाले के चौड़ीकरण के दिए निर्देश, राजस्व विभाग को पुनः सर्वे को कहा

देहरादून। शनिवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता एवं सेरकी में बीते रोज हुई भारी बारिश के कारण हुए नुकसान के प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आंशिक क्षति के तात्कालिक सहायता राशि के चैक भी सौंपे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को लेकर अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर नंगे पैर पानी में उतरे और स्थिति का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को स्थिति सामान्य करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सेरकी में नाले का चौड़ीकरण करने के लिए आगणन बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उनका शीघ्र ज्वाइंट सर्वे कर मुआवजा दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आपदा की घटनाओं से निपटने हेतु दीर्घकालिक योजना बनाने के भी निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण जिनका अधिक नुकसान हुआ है, उनके दुबारा आंकलन करने के राजस्व विभाग के अधिकारियों को दिए गए है। मंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, बीडीसी बालम सिंह बिष्ट, सिंचाई विभाग के ईई डीसी उनियाल, लोक निर्माण विभाग ईई जितेंद्र त्रिपाठी, पीएमजीएसवाई के ईई संजीव श्रीवास्तव, जलनिगम के ईई संजीव वर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी डीएस रावत, मुख्य उद्यान अधिकारी एमपी शाही, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित विभागीय अधिकारीगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top