Breaking News
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
10 साल से फरार वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, दून पुलिस ने सहारनपुर से दबोचा
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में ‘क्रिसेण्डो-2026’ का आगाज, आयुक्त दीपक रावत ने किया शुभारंभ
नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का भाजपा का दावा फुस्स- कांग्रेस

नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का भाजपा का दावा फुस्स- कांग्रेस

भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं है महिलायें- विरेन्द्र

देहरादून। कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने भाजपा को कोसते हुए कहा है कि भाजपा के शासनकाल में वार्डों का विकास नहीं हो पाया है और दस साल तक नये वार्डों को हाउस टैक्स से मुक्त रखने का दावा करने वाली भाजपा पूरी तरह से फुस्स रही है। और ऐसा न करने से भाजपा पोल खुल गई है और धरातल पर विकास दिखाई न देने में विफल साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि इस बार निकाय चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जायेगा और कांग्रेस प्रत्याशी जीत का परचम लहरायेंगें। यहां राजधानी में अनेक वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जन संपर्क अभियान में निकले कांग्रेस मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर प्रहार किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में आज महिलायें सुरक्षित नहीं है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए भाजपा के पास कोई नीति नहीं है और भाजपा ने नेता लगातार दुष्कर्म में संलिप्त पाये जा रहे है लेकिन आज तक उन पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं पर कार्यवाही न करने से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस परिवार जन व हमारे कांग्रेस पार्षद मिलकर आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए आप के साथ खड़े रहेंगे और भ्रष्टाचार से नगर निगम को मुक्त करके ईमानदार निगम को मिलकर बनाने में स्थापित किया जायेगा। इससे पूर्व उन्होंने निरंजनपुर मंडी वार्ड 41 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी पायल बहल और कांग्रेसजनों के साथ सुबह पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क किया और जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगें।

इस अवसर पर उन्होंने मोहित नगर वार्ड में बैठक की और जनता से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 44 पश्चिम पटेलनगर और वार्ड 37 वसंत विहार में पदयात्रा निकाली और सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जीएमएस रोड में विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा पर प्रहार किये। दोपहर के समय उन्होंने कचहरी पहुंचकर बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं से सघन जनसंपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने बल्लीवाला चौक, वार्ड 41 इंदिरापुरम, वार्ड 34 गोविन्दगढ, वार्ड 51 वाणी विहार और वार्ड 49 भगत सिंह कालोनी में पदयात्रा, बैठकें एवं सघन जनसंपर्क अभियान चलाया और कांग्रेस के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की। इस अवसर मेयर प्रत्याशी विरेन्द्र पोखरियाल के साथ पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक विक्रम सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, सूरत सिंह नेगी, पायल बहल, पंकज क्षेत्री, विजय प्रताप मल्ल, राजेश वालिया, सूरत सिंह नेगी, महेश जोशी, बीना नेगी, राजेंद्र बिष्ट, मोहित उनियाल, अभिनव थापर, मदनलाल,गौरव चौधरी, राजेंद्र शाह, सुनील नौटियाल, नीरू, महावीर सिंह रावत, निधि नेगी, राजेंद्र नेगी, कैलाश बिष्ट, विशाल क्षेत्री के साथ पार्षद प्रत्याशी, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top