Breaking News
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

दिल्ली में भगवान राम की तस्वीर वाली प्लेटों में परोसी गई बिरयानी, पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

नई दिल्ली।  जब भी कभी आप स्ट्रीट फूड खाते होंगे तो खाना परोसे जाने वाली प्लेट में कम ही ध्यान देते होंगे। लेकिन इस खबर को पढ़ने के बाद अब से आप हर बार कुछ भी खाने से पहले बर्तन को जरूर चेक करेंगे। दरअसल, दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुन शायद आपको भी गुस्सा आ जाएगा. उत्तर पश्चिमी दिल्ली में एक बिरयानी बेचने वाले को भगवान राम की फोटो वाली डिस्पोजेबल प्लेटों पर अपनी डिश परोसते हुए देखा गया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि दुकानदार की शॉप से भगवान राम की तस्वीरों वाली प्लेट बरामद की गई है।

मामले पर फूटा लोगों का गुस्सा
इलाके के हिंदू समूहों ने जब बिरयानी की दुकान पर देवता की फोटो वाली प्लेटों को देखा, तब यह मामला सामने आया. इस मामले को लेकर कड़ा विरोध भी हुआ, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गहन जांच का आश्वासन देकर स्थिति को नियंत्रित किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया सूचना मिलते ही दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया और उस पर सीआरपीसी की धारा 107/151 के तहत मामला दर्ज किया गया और बाद में जाने की अनुमति दी गई।

बिरयानी की डिस्पोजल प्लेट पर राम जी की फोटो
डिस्पोजेबल प्लेट पर भगवान राम की फोटो दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद दुकान के पास भीड़ जमा हो गई, इन प्लेटों पर बिरयानी परोसते देख स्थानीय लोगों ने विक्रेता का विरोध किया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा भगवान राम की तस्वीर छपी दो प्लेटें एक बिरयानी की दुकान पर मिली. जांच के दौरान पता चला कि दुकानदार ने एक फैक्ट्री से एक हजार डिस्पोजेबल प्लेटें खरीदी थी और उनमें से केवल चार पर भगवान राम की तस्वीर थी. इसकी पुष्टि फैक्ट्री मालिक से भी की गई थी।

इस बीच, लोगों ने अपने एक्स अकाउंट से विक्रेता द्वारा इस्तेमाल की गई भगवान राम की इमेज वाली प्लेट शेयर की. एक ‘एक्स’ यूजर ने लिखा- वह जानबूझकर ऐसा कर रहा है, उसे यह भी पता है कि यह गलत है, लेकिन वह लगातार भगवान राम की इमेज वाली प्लेट में बिरयानी परोस रहा है. वहीं अन्य एक्स यूजर ने लिखा- दिल्ली के जहांगीरपुरी में भगवान राम की इमेज वाली प्लेट पर बिरयानी परोसी गई. हिंदू संगठनों ने इसे देखा और पुलिस को बुलाया. उन्होंने देखा कि प्लेट में बिरयानी परोसी जा रही थी और उपयोग के बाद कूड़े में फेंक दी गई. कृपया दुकान के मालिक का नाम न पूछें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top