Breaking News
नौबतपुर के गेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी, आठ युवतियों समेत 16 लोग हिरासत में

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान

दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा

चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

फिरोजाबाद में घरेलू विवाद ने लिया खूनी मोड़, पत्नी और युवक पर फायरिंग; पुलिस ने आरोपी पति को दबोचा

सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक

24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

कैंचीधाम में वीकेंड पर यातायात व्यवस्था होगी चाक-चौबंद, ओवररेटिंग पर भी लगेगी रोक

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया। सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड कोटद्वार निवासी हैं और वर्तमान में हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे। आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। तय योजना के तहत टीम ने सहायक कृषि अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते हुए मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

Back To Top