Breaking News
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया मालन पुल का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने किया मालन पुल का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात

कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के लोगों के लिए सोमवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। दो वर्षों से पुल के अभाव में हो रही परेशानी अब समाप्त हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने सोमवार को बहुप्रतीक्षित मालन पुल का विधिवत लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्रीय जनता में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कार्यक्रम में उपस्थित होना था, लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते वे नहीं आ सके। उन्होंने जनता इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और पुल के निर्माण को सरकार की विकासपरक सोच का हिस्सा बताया।

सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ऋतु खंडूड़ी ने रिबन काटकर पुल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कोटद्वार-भाबर, हरिद्वार और लालढांग जैसे क्षेत्रों में यात्री और मालवाहक वाहनों की आवाजाही पुनः सुचारु हो गई।

तकनीकी जानकारी: मजबूती और नवीन तकनीक का मेल

13 जुलाई 2023 को बाढ़ और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुआ 325 मीटर लंबा यह पुल अब 26.75 करोड़ की लागत से पुनर्निर्मित किया गया है। नदी की तीव्र धारा और भविष्य के दबाव को ध्यान में रखते हुए पुल के सभी 12 पिलरों को वेल (कुंआ) तकनीक से बनाया गया है, जिसकी सिफारिश IIT-BHU के विशेषज्ञों ने की थी।

पुल में कुल 13 स्लैब हैं, जिनमें से एक स्लैब बाढ़ में बह गया था। उसे फिर से बनाया गया, जबकि शेष 12 स्लैबों को लिफ्ट और शिफ्ट तकनीक से हटाकर सुरक्षित रखा गया और फिर नए पिलरों पर पुनः स्थापित किया गया। प्रत्येक स्लैब की लंबाई 25 मीटर, चौड़ाई 7 मीटर और वजन लगभग 800 टन है। इस जटिल कार्य को दिल्ली मेट्रो पैनल तकनीक की तर्ज पर सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top