Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, आक्रोशित जनता ने किया सीएम का पुतला दहन 

सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक ने नाबालिग से की छेड़छाड़, आक्रोशित जनता ने किया सीएम का पुतला दहन 

घटना के बाद से ही फरार चला रहा आरोपी युवक 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने धामी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी 

चमोली।  उत्‍तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर से एक शर्मशार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां सैलून का काम करने वाले मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

लड़की के द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। जिसके बाद लड़की के पिता द्वारा नंदानगर थाने में आरोपित के खिलाफ तहरीर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपित घटना के बाद से दुकान बंद कर फरार चल रहा है। वहीं नगर में आक्रोशित जनता ने दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड में महिलाओं पर बढ़ते अपराध व अत्याचार के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने जुलूस प्रर्दशन कर मुख्यमंत्री धामी का पुतला दहन किया। कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र नेगी के नेतृत्व में बस स्टेशन से लेकर विनायकधार चौक तक प्रदर्शन करते हुए धामी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

उसके बाद जुलूस-प्रर्दशन एक सभा में तब्दील हो गया। सभा को एडवोकेट श्रवण सती ने संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के राज में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी तक नहीं सुलझा और मामले में संलिप्त वीआईपी नाम खोलने में सरकार असफल चल रही है।

उन्होंने कहा कि एक भाजपा नेता ने एक नाबालिग युवती के साथ दुराचार किया। उत्तराखंड में इस प्रकार तमाम घिनौनी हरकतों के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जुलूस-प्रर्दशन में अवसर पर कुंवर सिंह चौधरी, वेद प्रकाश बुटोला, विकेन्द्र सिंह नेगी, विलोचन बुटोला, जयपाल सिंह रावत, एडवोकेट देवेन्द्र राणा सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top