Breaking News
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
चयनित 45 सहायक सहकारी निरीक्षकों को मिले नियुक्ति पत्र
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
लंबित मांगों को लेकर आक्रोशित आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने किया धरना प्रदर्शन
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
गर्मी में राहत या बीमारी का खतरा? फ्रोजन डेजर्ट खाने से पहले जान लें ये बातें
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
उद्योगपति मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
‘हॉन्टेड 3डी- इकोज ऑफ द पास्ट’ ने वीकेंड पर दिखाई रफ्तार, तीन दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ

कृषि मंत्री गणेश जोशी बोले—AI से खेती बनेगी स्मार्ट, सटीक और समयबद्ध जानकारी मिलेगी

देहरादून। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ “AI भारत विस्तार (BHARAT VISTAAR)” योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी सर्किट हाउस, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “भारत विस्तार” योजना देशभर के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राजस्थान के जयपुर से प्रारंभ की गई एक महत्वपूर्ण पहल है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस योजना के माध्यम से कृषि एवं औद्यानिकी फसलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका महत्वपूर्ण है, जिससे किसानों को सटीक और समयबद्ध जानकारी प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किसानों को एक ही स्थान पर फसलों की आवश्यकताओं, मंडीभाव, सिंचाई का समय, उन्नत बीज, फसल बीमा तथा अन्य कृषि संबंधी जानकारी उपलब्ध होगी।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि “AI भारत विस्तार” के माध्यम से किसान भाई अपने मोबाइल से 155261 नंबर डायल कर फसलों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इससे किसानों को घर बैठे विशेषज्ञ परामर्श और मार्गदर्शन उपलब्ध होगा।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्लेटफॉर्म खेती को समृद्ध, सशक्त और सरल बनाएगा तथा किसानों को एक क्लिक पर समाधान उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसानों की आय दोगुनी करने और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस अवसर पर निरंजन डोभाल, निदेशक उद्यान सुंदर लाल सेमवाल, महेंद्र पाल, नरेंद्र यादव, रतन कुमार सहित बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

Back To Top