Breaking News
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं की बरामदगी के बाद एक और किशोरी हुई लापता 

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं की बरामदगी के बाद एक और किशोरी हुई लापता 

पुलिस ने की गुमशुदगी दर्ज

पुलिस के सामने आयी एक ओर चुनौती 

दो छात्राओं की बरामदगी के बाद मिली थी थोड़ी राहत की सांस, कि अब एक और हुई लापता 

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो छात्राओं की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली ही थी कि इसी बीच इसी थाना क्षेत्र से एक और बिटिया लापता हो गई। पांच दिन पहले लापता हुई किशोरी के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। एक और मामला आने के बाद पुलिस के सामने किशोरी को सकुशल बरामद करने की चुनौती है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी को सौंपी तहरीर में कहा कि उनकी पुत्री 20 जून को दोपहर तीन बजे घर से बगैर बताए कहीं चली गई। देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने मूल मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और हाल निवासी इंदिरानगर नूरी मस्जिद बनभूलपुरा निवासी युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि उसकी पुत्री अपने साथ घर में रखे 45 हजार रुपये और अन्य सामान भी साथ ले गई है। पुलिस को यह तहरीर ऐसे वक्त पर मिली है जब पिछले कई दिनों से लापता दो नाबालिग की पुलिस बमुश्किल बरामदगी कर पाई थी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक बच्चियों के लापता होने से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। हालांकि पुलिस जल्द किशोरी को खोजने का दावा कर रही है। एसओ भाकुनी का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top