Breaking News
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, जल्द शुरू होगी शूटिंग

अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 में नजर आएंगे अभिषेक बच्चन, जल्द शुरू होगी शूटिंग

साजिद नाडियाडवाला की कॉमेडी फ्रेंचाइजी हाउसफुल को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब तक इसकी 4 फिल्में आ चुकी हैं और अब इस फिल्म के 5वें पार्ट का इंतजार है. फैंस भी हाउसफुल 5 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब तक फिल्म को लेकर कोई खास अपडेट नहीं आया है लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट में एक और नाम जोड़ दिया है. इसका ऐलान मेकर्स ने सोशल मीडिया पर भी कर दिया है।
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल 5 का ऐलान पिछले साल किया था. तभी से फैंस इसकी हर एक अपडेट पाने के लिए बेकरार थे. वहीं अब साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के स्टारकास्ट में से एक नए नाम को रिवील कर दिया है. साजिद ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया है कि हाउसफुल 5 में अभिषेक बच्चन की एंट्री हो गई है. जी हां, साजिद के बेटे  ने अपने इंस्टाग्राम पर अभिषेक बच्चन और साजिद  की एक तस्वीर पोस्ट की है. इसके साथ ही कैप्शन में ये भी जानकारी दी है कि फिल्म में अभिषेक बच्चन की एंट्री हो गई है।

कैप्शन में लिखा है-  हम लोग ऐलान करते हैं कि हाउसफुल 5 में फिर से अभिषेक बच्चन की एंट्री हो गई है. हम उन्हें वापस पाकर बहुत खुश हैं. अभिषेक बच्चन ने भी फिल्म में वापसी करने के बाद अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है. एक्टर ने कहा कि- हाउसफुल मेरी फेवरेट कॉमेडी फ्रचाइंची है. अब इस फिल्म में वापस आकर बिल्कुल घर जैसा फील हो रहा है.   साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना हमेशा बहुत खुशी की बात रही है. मैं अपने साथी कलाकारों अक्षय और रितेश के साथ सेट पर जमकर मस्ती करने के लिए भी बहुत एक्साइटिड हूं. मैं अपने प्यारे दोस्त तरुण मनसुखानी के साथ फिर से काम करने के लिए बहुत एक्साइटिड हूं.  मैं दोस्ताना के बाद अब उनके  साथ दोबारा काम करने जा रहा हूं।

फिल्म में अभिषेक के साथ ही रितेश देशमुख और अक्षय कुमार भी नजर आएंगे. इसके अलावा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में इस बार अनिल कपूर और नाना पाटेकर भी नजर आने वाले हैं. इसके अलावा चंकी पांडे का भी किरदार इस फिल्म में देखने को मिलेगा. फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये फिल्म अगले साल यानी 2025 में 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top