Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने उत्तराखंड आएगी केंद्र की सात सदस्यीय टीम

आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने उत्तराखंड आएगी केंद्र की सात सदस्यीय टीम

देहरादून: त्तराखंड में हाल ही में आईं आपदाओं से हुए व्यापक नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम जल्द प्रदेश का दौरा करेगी। दूसरी ओर, मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्य सरकार भी एक प्रस्ताव केंद्र को भेजने की तैयारी कर रही है। इसके लिए सभी विभागों को 25 अगस्त तक नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के अनुसार, आपदा से संबंधित नुकसान का एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसी प्रस्ताव के आधार पर केंद्र की ओर से गठित संयुक्त सचिव के नेतृत्व में टीम स्थलीय निरीक्षण करेगी और पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट (PDNA) करवाएगी।

टीम में चीफ इंजीनियर, डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर जैसे वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। ये अधिकारी धराली, स्यानाचट्टी, पौड़ी, थराली समेत अन्य आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और मौके पर ही वास्तविक नुकसान की जानकारी लेंगे।

प्रस्ताव की पुष्टि और जमीनी हकीकत जांचने के बाद केंद्र सरकार द्वारा राज्य के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाएगी। अभी तक कई विभागों ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेज दी है और बाकी रिपोर्ट मिलने के बाद प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top