Breaking News
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक सौगात : रेखा आर्या
उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर
उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान, नए पर्यटन डेस्टिनेशन विकसित करने पर जोर
श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश
श्रीनगर बस अड्डे का 31 अगस्त तक होगा हस्तांतरण, डीएम ने विकास परियोजनाओं में तेजी के दिए निर्देश
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मिले विश्व बैंक के अधिकारी
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
कम खाना खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है वजन? रोटी नहीं, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ऑटो की टक्कर में 7 लोगों की मौत, कई घायल
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा के लिए नैनीताल जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल हुआ रवाना

सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026” के अंतर्गत सोमवार को हल्द्वानी से 37 चयनित श्रद्धालुओं के दल को देहरादून को रवाना किया गया। हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से यात्रा दल को नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह बहुत ही पवित्र अवसर है और सरकार की बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि हमारे वह लोग जो तीर्थ करना चाहते हैं किसी कारणवश रुक जाते हैं नहीं जा पाते हैं उनके लिए बहुत अच्छी योजना सरकार द्वारा चलाई गई है। इसमें निःशुल्क में आना एवं जाना, रहना,भोजन, मेडिकल व्यवस्था सहित हर प्रकार की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के प्रति लगन सबके लिए मनोकामना, प्रदेश और देश के लिए उन्नति की कामना करते हैं और देश इसी तरह से आगे बड़े प्रदेश आगे बढ़े इसकी कामना करते हैं और अपने अपने मन की भावनाओं को लेकर पवित्र स्थलों में जाकर प्रभु के दर्शन करते हैं यह बहुत बड़ा सौभाग्य है जो सौभाग्य वैसे नहीं मिल सकता था उसकी आज सरकार द्वारा यह सुविधा दी है।

इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि नैनीताल जिले के हल्द्वानी से रवाना हुए श्रद्धालु देहरादून पहुंचेंगे, जहां उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से आए श्रद्धालुओं का समागम होगा। इसके उपरांत हर्रावाला (देहरादून) से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ धाम के लिए रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु अपने साथ उत्तराखण्ड के सभी 13 जनपदों से पवित्र जल से भरे कलश को भी सोमनाथ धाम ले जाएंगे।

यह विशेष निःशुल्क धार्मिक एवं सांस्कृतिक यात्रा हर्रावाला (देहरादून) से गुजरात स्थित पवित्र तीर्थ सोमनाथ तक विशेष ट्रेन के माध्यम से संचालित की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा चयनित यात्रियों के लिए वातानुकूलित (एसी) रेल यात्रा, आवास, भोजन तथा स्थानीय परिवहन की समस्त व्यवस्था निःशुल्क की गई है। यात्रा में महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, युवा, स्वयंसेवक, तथा अन्य जनसेवा से जुड़े लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य समाज के विविध वर्गों को देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।

उन्होंने अवगत कराया कि नैनीताल जिले से 14 महिला एवं 23 पुरूष सहित कुल 37 यात्री शामिल हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री दीपक माहरा, मोहन पाठक,सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे,खण्ड विकास अधिकारी असगर तनवीर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Back To Top