Breaking News
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी

ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह

“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर

खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प

खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक

आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

आपकी हर जानकारी पर साइबर ठगों की नजर, बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, विशेषज्ञों ने किया अलर्ट

ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ, देहरादून के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके कैंप कार्यालय में ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ, देहरादून के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से ओएनजीसी प्रबंधन से यह मांग की जा रही है कि मृतक आश्रितों एवं मेडिकल अनफिट घोषित कर्मचारियों के स्थान पर उनके आश्रितों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाए। संघ के सदस्यों ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने बार-बार लिखित और मौखिक रूप से प्रबंधन से वार्ता की है, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं हो सका है।

संघ ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अनुरोध किया कि वे इस विषय में हस्तक्षेप कर संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार दिलाने में सहयोग करें।
इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा, अध्यक्ष संदीप कुमार, महामंत्री जितेंद्र चौहान, प्रमोद कुमार, विपिन गहलोत, विकास कुमार, मानसिंह थापा, आकाश कुमार, नंद कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Back To Top