Breaking News
देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
देहरादून में वाहन चोरी की दो वारदातों का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार
भुवनेश्वर में हादसे के बाद खुला अपराधियों का राज, हथियारों से लैस पांच बदमाशों में से चार गिरफ्तार
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
बाराबंकी में पुलिस मुठभेड़, सर्राफा व्यापारी से लूट की कोशिश करने वाले दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
50 हजार रुपये का कर्ज चुकाने के लिए कॉलेज छात्र बना बैंक लुटेरा, दूसरी बार वारदात करने पहुंचा तो पुलिस ने दबोचा
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया

अनानास के सेवन से मिलते हैं कई लाभ, जानिए इसके जरिए कैसे घटता है वजन

अनानास के सेवन से मिलते हैं कई लाभ, जानिए इसके जरिए कैसे घटता है वजन

अनानास एक बेहद स्वादिष्ट और रसभरा फल होता है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और कैलोरी काफी कम होती है।इस फल में कई तरह के मिनरल, विटामिन और पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप अपनी वजन घटाने वाली डाइट में इस फल को शामिल करके मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं।अनानास इन 5 गुणों के कारण वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

ब्रोमेलैन से होता है समृद्ध
अनानास का स्वाद तो लाजवाब होता ही है, साथ ही यह ब्रोमेलैन नामक तत्व से भी लैस होता है। इस तत्व में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो प्रोटीन को पचाने में सहायता कर सकते हैं।इसके सेवन से मांसपेशियों का दर्द कम होता है और रिकवरी भी तेज हो जाती है।आप रोजाना की एक्सरसाइज के बाद अनानास का सेवन कर के वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज बना सकते हैं।

कैलोरी की मात्रा होती है कम
कई अन्य फलों की तुलना में अनानास में काफी कम मात्रा में कैलोरी मौजूद होती हैं, जिसके कारण यह वजन घटाने में सहायता करता है। एक कप कटे हुए अनानास में केवल 82 कैलोरी होती हैं।अगर आपको शाम के समय अधिक भूख लगती है, तो आप अस्वस्थ स्नैक्स के बजाय इस फल का सेवन कर सकते हैं।इससे आपको बार-बार भूख भी नहीं लगेगी और आपका पेट भी भरा रहेगा।

उच्च मात्रा में होता है फाइबर
फाइबर आंत के अच्छे बैक्टीरिया को स्वस्थ रखने में मदद करता है और भूख को कम करके वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है।अगर आप डाइट में फाइबर जोडऩा चाहते हैं तो अनानस का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक तृप्त महसूस कराने में मदद करता है, जिससे अधिक खाने की संभावना कम हो जाती है।इसके अलावा, यह फल पाचन स्वास्थ्य को भी दुरुस्त करता है।

शरीर को करता है हाइड्रेट
वजन घटाने के लिए हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी होता है। शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाने के लिए आपको खान-पान में अनानास को शामिल करना चाहिए।यह फल 86 प्रतिशत पानी से बना होता है और इससे शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स मिलते हैं। इसे आहार का हिस्सा बनाने से शरीर की सूजन घटती है, भूख कम होती है और संपूर्ण चयापचय कार्य का समर्थन भी होता है।

चयापचय को बनाता है मजबूत
हाल में किए गए कुछ शोध से पता चलता है कि अनानास में पाए जाने वाले पोषक तत्वों और यौगिकों का अनूठा संयोजन चयापचय को मजबूत बना सकता है। यह रसीला फल ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, मैंगनीज और विटामिन सी की मौजूदगी के कारण अनानास पाचन क्रिया को भी स्वस्थ बनाता है।अनानास को डाइट में शामिल करने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top