Breaking News
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार, जानिये कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म
‘द केरल स्टोरी 2’ ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार, जानिये कब और कहाँ देख सकेंगे फिल्म
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल

अब गर्मी में भट्टी नहीं बनेगी आपकी किचन, इसे ऐसे रखें कूल कि मन लगे फुल

अब गर्मी में भट्टी नहीं बनेगी आपकी किचन, इसे ऐसे रखें कूल कि मन लगे फुल

घर किसी का भी हो, उसका दिल किचन को ही माना जाता है। यही वह जगह होती है, जहां बनाए खाने से घर के बाकी सदस्यों के साथ बॉन्डिंग मजबूत करने का मौका मिलता है। हालांकि, घर का यह हिस्सा हमेशा बेहद गर्म और पसीने से भरपूर होता है। यह दिक्कत गर्मियों में तो अपने उफान पर होती है. यहां गर्मी के साथ पसीने की बदबू और चिकनाई का कॉम्बिनेशन बनता है, जिससे हालात और ज्यादा बिगड़ जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि बेहद गर्मी में आपकी किचन कूल और फ्रेश रहेगी. आइए आपको इसके टिप्स बताते हैं।

खाना बनाने के वक्त में बदलाव
अगर आप दिन में दो या तीन बार खाना बनाती हैं तो आपको इसका वक्त बदलने की जरूरत है. कोशिश कीजिए कि आप सुबह-सुबह ही खाना बना लें. इससे गर्मी बढऩे से पहले ही आप किचन से बाहर आ जाएंगी और दिक्कत भी नहीं होगी।

जल्दी तैयार होने वाली डिश बनाएं
गर्मी से बचना है तो आपको थोड़ी रिसर्च भी करनी पड़ेगी. आप ऐसी डिशेज की रेसिपी सेलेक्ट कीजिए, जिन्हें बनाने में ज्यादा वक्त न लगे. इनमें ऐसी रेसिपी शामिल होनी चाहिए, जो ज्यादा कॉम्प्लीकेटेड न हो और वे ज्यादा से ज्यादा एक घंटे में बनकर तैयार हो जाएं।

कम समय में पकने वाली डिश बनाएं
आप ऐसी डिश भी बना सकती हैं, जो पकने में कम वक्त लेती हो. इससे किचन में गैस स्टोव ज्यादा देर तक नहीं चलेगा और किचन गर्म नहीं होगा. आप अपने डाइट प्लान में फ्रूट्स, सलाद के अलावा हल्के और उबले अनाज भी शामिल कर सकते हैं, जिन्हें पचाना भी आसान होता है।

खाना बनाने से पहले करें यह तैयारी
जब भी आप किचन में खाना बनाने जा रही हैं, उस वक्त डिश से संबंधित सामान की तैयारी पहले से ही कर लें. यह सारा काम आप बिना किचन में आए भी निपटा सकती हैं, जिनमें सब्जी काटना आदि शामिल है. इससे न सिर्फ आपका वक्त बचेगा, बल्कि आपको ज्यादा देर तक गर्म किचन में नहीं रहना पड़ेगा।

एग्जॉस्ट का करें इस्तेमाल
आजकल हर किसी की किचन में चिमनी जरूर होती है. खाना बनाते वक्त चिमनी जरूर चलाएं. इसके अलावा किचन की खिड़कियों को भी खोल दें. इससे हवा का क्रॉस वेंटिलेशन होगा और किचन में गंदगी, नमी के अलावा बदबू भी नहीं रहेगी. साथ ही, आप किचन में अच्छा वाला एग्जॉस्ट भी लगवाएं, जो हवा के वेंटिलेशन को बेहतर करेगा. इससे आपकी किचन हमेशा कूल और फ्रेश रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top