Breaking News
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
मुजफ्फरपुर में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, साथ रहने वाला व्यक्ति फरार
मुजफ्फरपुर में किराए के मकान से महिला का शव बरामद, साथ रहने वाला व्यक्ति फरार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और हथियार बरामद
ग्रेटर नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, लाखों के गहने और हथियार बरामद
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
कानपुर देहात में अंधविश्वास के शक में फैक्ट्री कर्मी की हत्या, दंपती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
कानपुर देहात में अंधविश्वास के शक में फैक्ट्री कर्मी की हत्या, दंपती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
देहरादून में बाइक चोरी का खुलासा, दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद
देहरादून में बाइक चोरी का खुलासा, दिल्ली के दो युवक गिरफ्तार; चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद
फर्जी सिम कार्ड से साइबर ठगी का खुलासा, फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद के बेटे समेत कई आरोपी गिरफ्तार
फर्जी सिम कार्ड से साइबर ठगी का खुलासा, फिरोजाबाद के भाजपा पार्षद के बेटे समेत कई आरोपी गिरफ्तार
राजपुर रोड पर तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल
राजपुर रोड पर तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल

क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत

क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत

लापरवाही व शिथिलता बरतने पर निलम्बन की दी चेतावनी

एसएसपी दून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियो/थाना प्रभारियों के साथ की मासिक अपराध गोष्ठी

अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के दृष्टिगत दिये आवश्यक निर्देश

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित मामलों, साइबर अपराध, नशा तस्करी, रात्रि गश्त और शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिसिंग में किसी भी स्तर की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को तय समय सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान एसएसपी ने सीसीटीएनएस और अन्य ऑनलाइन पोर्टलों पर दर्ज सूचनाओं की समीक्षा करते हुए पाया कि कई थानों में रिकॉर्ड समय पर अपडेट नहीं किए जा रहे हैं। इस पर संबंधित थाना प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

लंबित विवेचनाओं की समीक्षा में भी एसएसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से लंबित पाए जाने वाले मामलों में संबंधित विवेचक के साथ-साथ थाना प्रभारी की भी जवाबदेही तय की जाएगी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में शाम और रात्रि के समय पुलिस चेकिंग तथा गश्त को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा गया कि गश्त में लापरवाही के कारण यदि किसी थाना क्षेत्र में अपराध होता है तो संबंधित थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारियों को रात में नियमित भ्रमण कर पुलिस ड्यूटी की निगरानी करने और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी ने थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर उनका समयबद्ध निस्तारण करने पर भी जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी शिकायत पत्र को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

साइबर अपराधों की समीक्षा के दौरान ई-जीरो एफआईआर और नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में देरी पर थाना प्रभारियों को सख्त चेतावनी दी गई। उन्होंने निर्देश दिए कि साइबर अपराधों से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सक्रिय नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्तियों को चिह्नित कर जब्ती की प्रक्रिया तेज करने के लिए भी कहा, ताकि जिले में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Back To Top