Breaking News
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
रोहतक में नाबालिग छात्रा के अपहरण और यौन शोषण मामले में 8 दोषियों को उम्रकैद
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
उरई में डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां पर हत्या का आरोप; पुलिस ने हिरासत में लिया
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
हरिद्वार के होटल में देह व्यापार की सूचना पर छापा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार; दो महिलाएं बरामद
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना

एमडीडीए की बड़ी पहल : आईएसबीटी मॉल में मल्टीप्लैक्स शुरू, पश्चिमी देहरादून को मिला आधुनिक मनोरंजन केंद्र

एमडीडीए की बड़ी पहल : आईएसबीटी मॉल में मल्टीप्लैक्स शुरू, पश्चिमी देहरादून को मिला आधुनिक मनोरंजन केंद्र

बड़ी स्क्रीन, दमदार साउंड और आरामदायक सीटिंग, आईएसबीटी मल्टीप्लैक्स में आधुनिक सुविधाओं की भरमार

देहरादून- देहरादून शहर के पश्चिमी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित सौगात दी है। आईएसबीटी परियोजना के अंतर्गत विकसित मॉल में अत्याधुनिक मल्टीप्लैक्स का विधिवत संचालन शुरू कर दिया गया है। माइक्रोमल्टीप्लेक्स कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है और अब यहां बॉलीवुड व हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मल्टीप्लैक्स के शुरू होने से सुभाष नगर, ग्राफिक एरा–क्लेमेंट टाउन, मेहुवाला, माजरा, कारगी, बंजारावाला सहित आसपास के क्षेत्रों के मनोरंजन प्रेमियों को अब अपने घर के नजदीक ही आधुनिक सिनेमा अनुभव उपलब्ध हो सकेगा। एमडीडीए की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत विकसित आईएसबीटी मॉल का उद्देश्य केवल व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि क्षेत्रीय नागरिकों को समग्र सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इसी सोच के अनुरूप मॉल में मल्टीप्लैक्स की शुरुआत की गई है, जिससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शहर के अन्य हिस्सों में स्थित मल्टीप्लैक्स तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उनका समय व संसाधन दोनों बचेंगे।

आईएसबीटी मल्टीप्लैक्स की सबसे बड़ी विशेषता इसकी बड़ी स्क्रीन, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम और आरामदायक बैठने की व्यवस्था है। यहां दर्शकों को बेहतर विजुअल क्वालिटी और शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान किया जा रहा है, जो इसे शहर के अन्य मल्टीप्लैक्सों से अलग और बेहतर बनाता है। इसके साथ ही मल्टीप्लैक्स परिसर में खुली और सुव्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे वाहन पार्किंग को लेकर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मल्टीप्लैक्स में कुल तीन आधुनिक स्क्रीन स्थापित की गई हैं, जिनमें एक ही समय पर तीन अलग-अलग फिल्मों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इससे दर्शकों को अपनी पसंद के अनुसार फिल्मों का चयन करने की सुविधा मिल रही है। नई फिल्मों के साथ-साथ परिवार, युवाओं और बच्चों के लिए उपयुक्त मनोरंजन विकल्प भी यहां उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

एमडीडीए के अनुसार, आईएसबीटी मॉल को एक मल्टी-यूटिलिटी हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। मल्टीप्लैक्स की शुरुआत इस दिशा में एक अहम कदम है। आने वाले समय में मॉल के भीतर शॉपिंग, फूड कोर्ट, दैनिक जरूरतों से जुड़ी दुकानें और अन्य नागरिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि स्थानीय लोगों को अपने घर के नजदीक ही सभी आवश्यक सेवाएं प्राप्त हो सकें। स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने मल्टीप्लैक्स के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। उनका कहना है कि अब उन्हें मनोरंजन के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी और परिवार के साथ सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। इससे क्षेत्र की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। एमडीडीए का मानना है कि इस परियोजना से न केवल नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे और आसपास के इलाकों के विकास को गति मिलेगी। आईएसबीटी क्षेत्र को एक व्यवस्थित, सुविकसित और नागरिक–अनुकूल केंद्र के रूप में स्थापित करना प्राधिकरण की प्राथमिकताओं में शामिल है।

सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया का बयान
एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया ने मल्टीप्लैक्स के शुभारंभ पर कहा कि आईएसबीटी परियोजना प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी योजना है, जिसका उद्देश्य देहरादून शहर के इस क्षेत्र को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक सुव्यवस्थित केंद्र के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि मल्टीप्लैक्स की शुरुआत से सुभाष नगर, क्लेमेंट टाउन, मेहुवाला, माजरा, कारगी और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अपने घर के नजदीक ही उच्च स्तरीय मनोरंजन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने बताया कि मल्टीप्लैक्स को अत्याधुनिक तकनीक, बेहतर साउंड सिस्टम और बड़ी स्क्रीन के साथ विकसित किया गया है, ताकि दर्शकों को श्रेष्ठ सिनेमा अनुभव मिल सके। उन्होंने कहा कि मॉल में अन्य सुविधाओं के विकास का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है और आने वाले समय में यहां शॉपिंग, खानपान और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। एमडीडीए का प्रयास है कि आमजन को एक ही परिसर में सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें और आईएसबीटी क्षेत्र एक आदर्श शहरी केंद्र के रूप में विकसित हो।

Back To Top