Breaking News
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद
देहरादून में घरों से गैस सिलेंडर चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, तीन सिलेंडर और स्कूटी बरामद
मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
मत्स्य निदेशालय में बिजली के तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
ग्राम सिनौला से कैंट तक सड़क बदहाल, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मौन
ग्राम सिनौला से कैंट तक सड़क बदहाल, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम मौन
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार
पीलीभीत में युवक का जबरन मतांतरण कराने का आरोप, युवती समेत तीन गिरफ्तार

दिवोगी: रिटायर्ड शिक्षक दान सिंह बिष्ट के मकान पर रात्रि में अज्ञात जानवर ने किया हमला, गॉव मे भय का माहौल

दिवोगी: रिटायर्ड शिक्षक दान सिंह बिष्ट के मकान पर रात्रि में अज्ञात जानवर ने किया हमला, गॉव मे भय का माहौल

यमकेश्वरः यमकेश्वर के दिवोगी ग्राम सभा के डांडी निवासी दान सिंह बिष्ट के पटाल वाले मकान में अधा रात को अज्ञात जानवर ने मकान की छत पर चढकर पटाल निकाल दिये, वह अंदर घुसने वाला ही था कि तब तक मकान मालिक दान सिंह बिष्ट की नींद खुल गयी और उन्होंने साहस जुटाकर घर के बाहर आये और जानवर को भगाने में सफल रहे।

अध्यापक के पद से सेवानिवृत्त दान सिंह बिष्ट ने बताया कि बीती रात लगभग डेढ बजे करीब घर के ऊपर कुछ आवाज और फिर मिट्टी गिरने की आवाज आयी तो पहले उनको लगा कि भूकंप तो नहीं है, लेकिन एक को मिनट तक लगातार मिट्टी गिरने और पटाल निकलने की आवाज आने पर उन्हें अंदेशा हुआ तो वह साहस जुटाकर लाठी डडे लेकर बाहर आये तो देखा कि अज्ञात जानवर जिन्हे वह भालू समझ रहे थे वह वहॉ से भगाया। अपनी जान को जोखिम मे डालकर उन्होंने घर के अन्य सदस्यों की जान बचायीं।

दान सिंह बिष्ट ने बताया कि हमारे क्षेत्र मे यह पहली घटना है और इस तरह की घटना ने सबको भयभ्ीत कर दिया है, वैसे ही गॉव में सभी वरिष्ठ नागरिक है, इस तरह की घटनाओं से गॉव में रहना मुश्किल हो जायेगा, यदि जानवर को पकड़ा नहीं गया तो वह कभी भी किसी पर हमला कर सकता हैं।

आजकल यमकेश्वर क्षेत्र के कई गॉव में अज्ञात जानवर के द्वारा इसी तरह मकान के पटाले निकालकर गौं वश को नुकसान पहुॅचाया गया है। कल की इस घटना से पूरे गॉव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्राम प्रधान सत्यपाल रावत और जिला पचायत सदस्य बचन बिष्ट ने इसका संज्ञान लेकर वन विभाग को सूचना दे दी है, और उक्त जानवर को पकड़ने हेतु कहा गया है।

Back To Top