Breaking News
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

महाराज ने शहीदों को नमन कर कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी

महाराज ने शहीदों को नमन कर कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कारगिल विजय दिवस पर देश की रक्षा में अपने प्राण अर्पण करने वाले शहीद जांबाज सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशवासियों को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कारगिल में मिली विजय हमारे वीर सैनिकों के बलिदान, साहस, संयम, मर्यादा और मातृभूमि के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। इसलिए इस पावन दिवस पर हमें वीर शहीदों को कृतज्ञता और श्रद्धा के साथ स्मरण करना चाहिए। उनका बलिदान हमें राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को जीवन में उतारने की सतत प्रेरणा देता है। एक सच्चा नायक वह होता है जो हमारे कल के लिए अपना आज कुर्बान कर देता है।

महाराज ने कहा कि कारगिल के सैनिकों की बहादुरी में हम राष्ट्र की आत्मा देखते हैं। कारगिल विजय दिवस पर हम उस साहस का जश्न मनाते हैं जिसकी कोई सीमा नहीं है। कारगिल के नायक सिर्फ़ सैनिक नहीं हैं वह राष्ट्र का गौरव भी हैं। यह दिन हमें बलिदान और समर्पण की भावना को याद करने और उसका सम्मान करने का अवसर देता है। यह हमें हमारी सेना के प्रति आभार प्रकट करने और उनके योगदान को याद करने का दिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top