Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

अज्ञात हमलावरों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, कार व मोबाइल गायब

अज्ञात हमलावरों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, कार व मोबाइल गायब

सोनीपत। गांव रूखी के पास देर रात अज्ञात हमलावरों ने हरियाणा पुलिस के मुख्य सिपाही की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव आधी रात के बाद गोहाना-रोहतक रोड स्थित गांव रूखी में नीलकंठ ढाबा के पास मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर भिजवाया है। पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। रोहतक के गांव जसिया निवासी कर्मबीर ने बताया कि उनका चचेरा भाई प्रमोद हरियाणा पुलिस में कार्यरत था। वह मोहाना थाना में बतौर मुख्य सिपाही नियुक्त था।

बताया गया है कि प्रमोद सोमवार रात को 11 बजे अपनी कार में सवार होकर थाने से निकले थे। परिवार को देर रात भैंसवान खुर्द पुलिस चौकी से सूचना मिली कि प्रमोद की गोली मारकर हत्या की गई है। वह अपने परिजनों सहित रूखी गांव के पास पहुंचे तो उनके भाई का शव का सड़क किनारे पड़ा मिला। उनके भाई की किसी अज्ञात ने गोली मारकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि प्रमोद की कार व मोबाइल भी गायब है। पुलिस मामले में कई पहलुओं से जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि रात साढ़े 12 बजे शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर जांच की तो जेब से पुलिस का पहचान पत्र मिला। जिससे प्रमोद की पहचान हो गई। एसीपी सोमबीर व पुलिस के अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस की टीमों को हमलावरों का सुराग लगाने के लिए लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top