Breaking News
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश
84.70 लाख की साइबर ठगी में वांछित आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, STF ने दी दबिश
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
समस्तीपुर में खेत से मिला युवती का अर्धनग्न शव, इलाके में मचा हड़कंप
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
हापुड़ में कॉलेज गेट से बीएससी छात्र का अपहरण, सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

सनफ्लावर 2 में अदा शर्मा निभाएंगी डरावनी बार डांसर की भूमिका

सनफ्लावर 2 में अदा शर्मा निभाएंगी डरावनी बार डांसर की भूमिका

अभिनेत्री अदा शर्मा सनफ्लावर के दूसरे सीजन में एक करिश्माई बार डांसर की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने अपनी डरावनी भूमिका के बारे में खुुलकर बात की। विकास बहल द्वारा निर्मित और नवीन गुजराल द्वारा निर्देशित इस शो में सुनील ग्रोवर मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, मुकुल चड्ढा और गिरीश कुलकर्णी भी प्रमुख भूमिका में हैं। कहानी में एक रोमांचक मोड़ जोड़ते हुए, दूसरे सीजन में अदा को एक बार डांसर के रूप में पेश किया गया है, और उनकी एंट्री शो में एक नई गतिशीलता जोडऩे का वादा करती है।

अपनी भूमिका रोजी के बारे में बात करते हुए अदा ने कहा, मुझे नहीं पता कि मुझे अभी तक अपने किरदार के पेशे के बारे में कुछ भी बताने की अनुमति है या नहीं। यह रहस्य को दूर कर सकता है। लेकिन, मैं एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रही हूं जो दुष्ट है, फिर भी प्यारा है, वह डरावनी भी है। भूमिका की तैयारी के लिए मैंने सिलसिलेवार हत्यारों और मनोरोगियों पर बहुत सारी वृत्तचित्र भी देखें। अभिनेत्री ने कहा, यह भूमिका निश्चित रूप से शालिनी से बहुत अलग होगी। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि निर्माता मुझे विभिन्न भूमिकाओं में देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, एक अभिनेत्री के रूप में मैंने रोजी का किरदार पढ़ा और मैं बहुत उत्साहित थी कि विकास बहल और चैताली ने एक ऐसी लडक़ी के लिए किरदार लिखा है, जो अजीब, डरावनी और बुरी है।

उन्होंने आगे कहा, अपनी भूमिका को जीवन में लाने के लिए मैंने मनोरोगी सीरियल किलर और कई व्यक्तित्व विकारों वाले व्यक्तियों के बारे में जाना। हथौड़े से दीवारें तोडऩा सीखने के लिए मुझे एक श्रमिक के रूप में शारीरिक प्रशिक्षण भी दिया गया। यह शो एक क्राइम कॉमेडी है और मुंबई में सनफ्लॉवर नामक मध्यमवर्गीय हाउसिंग सोसायटी के इर्द-गिर्द घूमती है। सनफ्लॉवर 2 का प्रीमियर जल्द ही जी 5 पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top