Breaking News
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

प्रदेश में विकसित हो रही है खेल संस्कृति- रेखा आर्या

प्रदेश में विकसित हो रही है खेल संस्कृति- रेखा आर्या

खेल मंत्री ने प्रेम नगर में किया मिनी स्टेडियम का लोकार्पण

देहरादून। खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रेम नगर के दशहरा ग्राउंड में नवनिर्मित मिनी स्टेडियम का लोकार्पण किया। मिनी स्टेडियम के निर्माण में लगभग 292 लाख रुपए की लागत आई है।

इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले प्रदेश की जनता अपने प्रतिनिधियों से ज्यादातर सड़क, बिजली, पेयजल, अस्पताल और स्कूल आदि बनाए जाने की मांग करती थी। लेकिन प्रदेश में खेलों की प्रति अब जागरूकता इतनी बढ़ चुकी है कि इससे भी ज्यादा डिमांड अब खेल मैदान और स्टेडियम बनाने की आने लगी है । इससे यह भी पता चलता है कि देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने का जो लक्ष्य प्रदेश सरकार ने तय किया है, उसके साथ हमारे प्रदेश का युवा और आम जनता भी पूरी तरह जुड़ चुकी है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बीते कुछ साल से प्रदेश खेल संस्कृति का हिस्सा बनता जा रहा है इसमें छोटे कस्बों और शहरों में लगातार खेल मैदान, मिनी स्टेडियम की सुविधा शुरू होने से भी मदद मिली है। खेल मंत्री में कहा कि सरकार ने दो खिलाड़ी प्रोत्साहन योजनाएं चलाकर 8 से 14 वर्ष की उम्र वाले खिलाड़ियों और 14 से 23 वर्ष तक की उम्र के खिलाड़ियों की आर्थिक मदद देनी शुरू की है, जिससे हर खेल में नए-नए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से भी प्रदेश में स्पोर्ट्स को लेकर एक नया माहौल बना है और इस आयोजन की सफलता के बाद यहां युवाओं में खेलों को लेकर जागरूकता बढ़ गई है।

कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, मंडल अध्यक्ष आशीष, मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगेंद्र पुंडीर, उपनिदेशक एस जयराज, शैलेश भंडारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top