Breaking News
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा
चार साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से दबोचा
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
खेल प्रतिभा, जुनून, उमंग और प्रतिस्पर्धा का संगम बना पौड़ी, 24वीं विद्यालयी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शानदार आगाज
रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद
रायवाला में आबकारी विभाग की कार्रवाई, स्कूटी से 48 क्वार्टर शराब और 24 बीयर कैन बरामद
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया
जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया

भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया

देखें राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची

देहरादून। राज्यसभा चुनाव में उत्तराखंड से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उम्मीदवार होंगे। रविवार को पार्टी हाईकमान ने उत्तराखंड समेत सात राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। भट्ट का राज्यसभा जाना तय है। विधानसभा में भाजपा के पास प्रचंड बहुमत है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से उम्मीदवारों की घोषणा की है। उत्तराखंड से भाजपा ने कई दिग्गजों को हटाकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार घोषित किया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में बदरीनाथ सीट से चुनाव हारने के बाद भी पार्टी हाईकमान ने भट्ट को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी थी। अब उन्हें राज्य सभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया गया। 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के पास 47 सीटें हैं।

राज्यसभा चुनाव में बहुमत भाजपा के पक्ष है, जिससे भट्ट का राज्यसभा जाना तय है। बता दें कि प्रदेश से राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा। 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top