Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी

राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड आएंगे मीर रंजन नेगी

राष्ट्रीय खेलों से बनेगा ऐसा माहौल, कि दुनिया देखेगी’

पूर्व हाॅकी कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से बेहद उत्साहित

देहरादून।  ‘चक दे इंडिया फेम’ पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों को लेकर उत्साहित हैं। उनका मानना है कि पहाड़ के खिलाड़ियों के सपने राष्ट्रीय खेल से पूरे होंगे। खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा और खेल का ऐसा माहौल उत्तराखंड में बनेगा, कि पूरी दुनिया देखेगी। नेगी 38 वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड भी आएंगे। उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शुभकामनाएं दीं।

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के निवासी मीर रंजन नेगी लंबे समय से मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में रह रहे हैं। उत्तराखंड से उनका जुड़ा कभी कम नहीं रहा है। यही कारण है कि वह कभी उत्तराखंडी फिल्मों में अभिनय करते नजर आते हैं, तो महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज देहरादून में खिलाड़ियों को टिप्स देते दिखते हैं। बकौल नेगी-राष्ट्रीय खेल के आयोजकों की ओर से उनसे संपर्क किया गया है। राष्ट्रीय खेलों के दौरान वह उत्तराखंड आएंगे। नेगी का कहना है कि अपनी जन्मभूमि में खेलों के इस महाकुंभ के आयोजन से वह बेहद खुश हैं।

मीर रंजन नेगी को कुछ महीनों पहले ही मध्य प्रदेश हाॅकी टीम का कोच भी नियुक्त किया गया है। एक बातचीत में नेगी ने कहा-राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड में खेलों के अनुकूल माहौल बनेगा और सकारात्मक बदलाव को महसूस किया जाएगा। पहाड़ के खिलाड़ी अभी तक सपने देखते थे और सुविधाओं के अभाव में उसे पूरा नहीं कर पाते थे, मगर राष्ट्रीय खेलों से उनके सपने पूरे होंगे।

खेलों का बजट बढ़ा, बढ़ गई हैं सुविधाएं
पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व कोच मीर रंजन नेगी का कहना है कि अब खेलों पर सरकार का फोकस है। इसलिए बजट भी बढ़ गया है और सुविधाएं भीं। इसी तरह, खेलों की तकनीक में भी जमीन-आसमान का अंतर आ गया है। जिस वक्त वह खेला करते थे, तब इस तरह की सुविधाएं नहीं हुआ करती थी। प्रशिक्षण का स्तर भी आज की तरह ऊंचा नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top