Breaking News
8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान
8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान
विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार
विकासनगर में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने वाले चार युवक गिरफ्तार
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में 40 लाख की जमीन धोखाधड़ी का खुलासा, डेढ़ साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक

उत्तराखंड में 99% गणना फॉर्म डिजिटाइज, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

उत्तराखंड में 99% गणना फॉर्म डिजिटाइज, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सत्यापन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर बताया कि राज्य के 79.60 लाख मतदाताओं में से 71.16 लाख से अधिक गणना फॉर्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। अनकलेक्टेड श्रेणी के आंकड़ों सहित कुल 79.57 लाख मतदाताओं का डेटा डिजिटाइज कर लिया गया है, जो लगभग 99 प्रतिशत कार्य पूरा होने को दर्शाता है।

उन्होंने बताया कि अनकलेक्टेड श्रेणी में 8.41 लाख मतदाता शामिल हैं। इनमें 1.24 लाख मृत, 4.79 लाख स्थायी रूप से स्थानांतरित, 61,888 पहले से पंजीकृत, 1.66 लाख अनुपस्थित तथा 8,351 अन्य कारणों से शामिल हैं।

डॉ. जोगदंडे ने बताया कि 14 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी, जबकि 14 जुलाई से 11 सितंबर तक उनका निस्तारण होगा। अंतिम मतदाता सूची 15 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

उन्होंने राजनीतिक दलों से एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का आग्रह किया। प्रदेश के 11,733 मतदान केंद्रों के सापेक्ष अब तक 23,102 बीएलए नियुक्त किए जा चुके हैं। इनमें भाजपा ने 11,504, कांग्रेस ने 11,105, सीपीआई (एम) ने 378 और बसपा ने 115 बीएलए नियुक्त किए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने अभी तक एक भी बीएलए नियुक्त नहीं किया है।

Back To Top