Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग का आरोप, पति समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे अधिकारी बनकर सोना कारोबारी के कर्मचारी से ठगे दो किलो सोना, बरेली के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद में महिला पहलवानों से छेड़छाड़ और मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
मधुबनी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान चली गोली, 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज डीएवी (पीजी) कॉलेज परिसर में एमडीडीए द्वारा नवनिर्मित 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण कर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं गौरव का संदेश दिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की आस्था, स्वाभिमान, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं तथा उन्हें देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के राष्ट्रीय प्रतीकों की स्थापना विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का माध्यम बनती है। उन्होंने एमडीडीए एवं कॉलेज प्रशासन को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह ध्वज आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने डीएवी (पीजी) कॉलेज परिसर में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की घोषणा की थी और दिसम्बर 2025 में भूमि पूजन किया गया था। जिसक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा आज लोकार्पण किया गया है।

कार्यक्रम से दोनों मंत्रियों ने कॉलेज परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, जनप्रतिनिधिगण, एमडीडीए एवं प्रशासनिक अधिकारी, कॉलेज प्रशासन, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back To Top