Breaking News
मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण
मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण
मुख्यमंत्री ने नेत्र कुम्भ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने नेत्र कुम्भ-2027 के शंखनाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
पटेलनगर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
पटेलनगर में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और मारपीट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग और मारपीट करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
बच्चे देखे बड़े सपने और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का करे सामना- रेखा आर्या
बच्चे देखे बड़े सपने और आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का करे सामना- रेखा आर्या
आरटीओ कार्यालय के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ ने 75 आरसी और 7 ड्राइविंग लाइसेंस किए बरामद
आरटीओ कार्यालय के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एसटीएफ ने 75 आरसी और 7 ड्राइविंग लाइसेंस किए बरामद
तांबे के बर्तन में पानी पीने के हैं कई फायदे, लेकिन ज्यादा सेवन से सेहत को हो सकता है नुकसान
सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
सीएम धामी ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 का किया शुभारंभ, हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कॉरपस फंड के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण

मुख्यमंत्री ने सुना प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण

राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का सशक्त माध्यम है ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिल रही है।

प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में समाज के सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की विशेष भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Back To Top