Breaking News
साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता
साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता
खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल
ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल
भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार
भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार
बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह
बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह
रोजाना काजू खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे, दिल से लेकर दिमाग तक के लिए है फायदेमंद
रोजाना काजू खाने से सेहत को मिल सकते हैं कई फायदे, दिल से लेकर दिमाग तक के लिए है फायदेमंद
राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया
राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया
शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार

खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

खूंटी। झारखंड के खूंटी जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर निर्माण कार्यों से जुड़े ठेकेदारों से लेवी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संगठन से जुड़े दो संदिग्ध सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और संगठन के नाम पर छपे तीन पर्चे बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रनिया थाना क्षेत्र के कैलो गांव निवासी संजू मांझी (24) और अंकुश बागे उर्फ दोंदो (24) के रूप में हुई है। रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने कार्रवाई की जानकारी दी।

एसपी के मुताबिक, 13 नवंबर को तपकरा थाना क्षेत्र के कमड़ा मोड़ स्थित आवासीय विद्यालय में पीएलएफआई के नाम से पर्चा फेंका गया था। इसके दो दिन बाद 15 नवंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में वीकेएस कंस्ट्रक्शन के सड़क निर्माण स्थल पर भी इसी तरह पर्चा डालकर ठेकेदारों से लेवी की मांग की गई थी।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा के नेतृत्व में तपकरा, रनिया और आनंदपुर थानों की पुलिस संयुक्त रूप से जांच और छापेमारी कर रही थी।

जांच के दौरान 21 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि तीन लोग बिना नंबर प्लेट वाली पल्सर मोटरसाइकिल से जयपुर और कैलो की ओर से रनिया पहुंचने वाले हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की और दो आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने तपकरा थाना कांड संख्या 10/26 और आनंदपुर थाना कांड संख्या 20/26 से जुड़े लेवी मांगने के मामलों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामले में रनिया थाना कांड संख्या 39/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, इन घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है।

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह, मनोहरपुर अंचल के अमित रोशन कुल्लु, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुम्भकार, आनंदपुर थाना प्रभारी प्रिंस और तपकरा थाना के कैलाश उरांव सहित तीनों थानों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Back To Top