Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अनूठी पहल

एमडीडीए वीसी बंशीधर तिवारी की अनूठी पहल

जनता को ठगी से बचाने के लिए चलाई मुहिम

सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन और जानकारियों पर एक टीम रखेगी नजर

देहरादून।  इन दिनों सोशल मीडिया आम-जनमानस तक पहुंच के लिए एक बहुत ही सशक्त माध्यम है। सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट यह हैं कि इस मीडिया में कोई संपादक नहीं होता जो खबरों या जानकारी को पुख्ता या संतुलित कर सके। ऐसे में असामाजिक तत्व अपने निहित स्वार्थ के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग करते हैं। ऐसा ही कुछ देहरादून में हो रहा है। यहां जमीन जायजाद को लेकर बड़ी संख्या में लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं और जीवन भर की गाढ़े खून-पसीने की कमाई गंवा रहे हैं।

जनता के साथ किसी तरह की धोखाधड़ी न हो तो इसके लिए एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी ने अनूठी पहल की है। उन्होंने एक छह सदस्यीय टीम का गठन किया है जो सोशल मीडिया पर नजर रखेगी कि कहीं एमडीडीए के क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, फ्लैट्स, अतिक्रमण और कम्पाउंडिंग आदि को लेकर भ्रामक खबरें या विज्ञापन तो नहीं चल रहे हैं। एमडीडीए के वीसी बंशीधर तिवारी के अनुसार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स यथा फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब आदि पर प्लाटिंग, ले-आउट पास कराने, फ्लैट बिक्री को लेकर तमाम तरह की भ्रामक जानकारियां दी जा रही है।

छह सदस्यीय टीम अब सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक और झूठी जानकारियों को ट्रैक करेगी और साथ ही एमडीडीए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पुख्ता जानकारी देगी ताकि आम जनता भ्रम की स्थिति में न जाएं। उन्होंने कहा कि एमडीडीए के संबंध में ऐसी भ्रामक खबरों और विज्ञापन जारी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top