Breaking News
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण

उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक श्री से राजकुमार राव की पहली झलक जारी, दिव्यांग बिजनेसमैन की है दमदार कहानी

उद्योगपति श्रीकांत बोला की बायोपिक श्री से राजकुमार राव की पहली झलक जारी, दिव्यांग बिजनेसमैन की है दमदार कहानी

राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म श्रीकांत का पहला लुक सामने आ गया है। दिव्यांग बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक में राजकुमार मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 10 मई को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने होगी। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर जैसे एक्टर्स भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के पहले ही लुक में राजकुमार राव ने फैन्स को इंप्रेस कर दिया है।

फिल्म के फर्स्ट लुक में राजकुमार राव एक सडक़ पर भागते हुए नजर आ रहे हैं और फिनिशिंग लाइन पर रिब्बन को छूकर आगे निकल जाते हैं, जिसके बाद स्क्रीन पर फिल्म श्रीकांत की रिलीज की तारीख लिखी हुई आती है. राजकुमार राव ने फिल्म के फर्स्ट लुक का वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। यह फिल्म दिव्यांग बिजनेसमैन श्रीकांत बोला की बायोपिक है।

श्रीकांत के पहले लुक को फैन्स के साथ साझा करते हुए राजकुमार राव ने कैप्शन में लिखा है, एक जर्नी जो आपको अपनी आंखें खोलने के लिए प्रेरित करेगी! आप सबका नजरिया बदलने आ रहा है श्रीकांत। सिनेमाघरों में आ रही 10 मई 2024. इस फिल्म में अभिनय कर रही एक्ट्रेस अलाया एफ ने भी इसी कैप्शन के साथ वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

श्रीकांत बोला एक भारतीय बिजनेसमैन और बोलैंट इंडस्ट्रीज के फाउंडर हैं। यह संगठन दिव्यांग व्यक्तियों को रोजगार देता है, जो इको फ्रेंडली प्रोडक्ट बनाता है. 1992 में भारत के हैदराबाद के पास एक छोटे से गांव में जन्मे दृष्टिबाधित श्रीकांत का जीवन एक प्रेरणादायक सफर रहा है. ऐसे समाज में जहां किसी भी शारीरिक कमी को अक्सर एक अभिशाप के रूप में देखा जाता था, किसानों के परिवार में पैदा होने के बावजूद श्रीकांत ने अपनी कमजोरी को खुद पर कभी हावी नहीं होने दिया।

मुख्यधारा के एजुकेशन सिस्टम में मिले भेदभाव और बहिष्कार का सामना करते हुए उन्होंने शिक्षा के अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी और अंतत: संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अध्ययन करने वाले पहले इंटरनेशनल दृष्टिबाधित छात्र बन गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top