Breaking News
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान

चोराबाड़ी ताल के पास नर कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान की कोशिश जारी

चोराबाड़ी ताल के पास नर कंकाल मिलने से सनसनी, पहचान की कोशिश जारी

केदारनाथ के ऊपर चोराबाड़ी ताल के पास मिला नर कंकाल, पास से मिला तेलंगाना के युवक का आईडी कार्ड

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम से लगभग चार किलोमीटर ऊपर चोराबाड़ी ताल के पास मंगलवार को एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। घटनास्थल से एक आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है, जिससे उसकी पहचान तेलंगाना निवासी नोमुल रिश्वंत के रूप में होने की आशंका जताई जा रही है। यह आईडी कार्ड लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का है और वर्ष 2022 का है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर केदारनाथ सेक्टर मजिस्ट्रेट नवजोत सिंह को सूचना मिली कि चोराबाड़ी क्षेत्र में ताल के पास एक कंकाल पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही यात्रा मैनेजमेंट फोर्स की टीम मजिस्ट्रेट के साथ मौके पर पहुंची और कंकाल को अपने कब्जे में लेकर केदारनाथ लाया गया।

अग्रिम जांच के लिए भेजा गया जिला अस्पताल

बुधवार को पुलिस की औपचारिक कार्रवाई के बाद कंकाल को जिला चिकित्सालय, रुद्रप्रयाग भेजा गया है, जहां विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण किया जाएगा। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, कंकाल दो से तीन माह पुराना हो सकता है। हालांकि, इसकी पुष्टि परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

तेलंगाना निवासी युवक की पहचान की संभावना

कंकाल के पास मिला आईडी कार्ड नोमुल रिश्वंत के नाम से है, जिसमें पता केयर ऑफ नोमुल गणेश, इब्राहिमपटनम, मंडल राजेश्वर रावपेट, जिला करीमनगर, तेलंगाना लिखा हुआ है। पुलिस इस आधार पर युवक की पहचान की पुष्टि करने और परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

प्रशासन जुटा जानकारी इकट्ठा करने में

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने जानकारी दी कि कंकाल की बरामदगी के बाद सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को भी सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top