Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन ने प्रगति और सुशासन का रोडमैप किया प्रस्तुत – प्रधानमंत्री मोदी 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन ने प्रगति और सुशासन का रोडमैप किया प्रस्तुत – प्रधानमंत्री मोदी 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन ने प्रगति और सुशासन का रोडमैप प्रस्तुत किया. पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के संबोधन को व्यापक बताया और कहा कि इसमें भारत की तरफ से की जा रही प्रगति और आगे की संभावनाओं को भी शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति का संबोधन व्यापक था और इसमें प्रगति और सुशासन का एक रोडमैप प्रस्तुत किया गया था. इसमें भारत की प्रगति और आगे की संभावनाओं को भी शामिल किया गया था. उनके संबोधन में कुछ प्रमुख चुनौतियों का भी उल्लेख किया गया था, जिनका हमें सामूहिक रूप से सामना करना है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपति ने एकजुटता का संदेश दिया, देश को आगे ले जाने का संदेश दिया कि हम 2047 तक कैसे विकसित देश बना सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘यह एक बहुत अच्छा, सकारात्मक संदेश है और यह एक विशेष अवसर है. राष्ट्रपति ने हमें एकजुटता का संदेश दिया, देश को आगे ले जाने का संदेश दिया और बताया कि हम इसे 2047 तक एक विकसित देश कैसे बना सकते हैं। उनके पास एक स्पष्ट दृष्टिकोण और एक स्पष्ट रास्ता है. हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हैं, हमें उन पर गर्व है।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में सरकार के फैसलों का जिक्र है. नई योजनाएं बजट के जरिए आएंगी, लेकिन विपक्ष की आलोचना का कोई मतलब नहीं है। राष्ट्रपति का अभिभाषण अच्छा था. विपक्ष पर लगाए गए आरोपों में कोई तथ्य नहीं है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top