Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

मोदी की गारंटी का विदेशों में भी हो रहा यशोगान- महाराज

मोदी की गारंटी का विदेशों में भी हो रहा यशोगान- महाराज

महाराज ने जनपद को दी 11 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

देहरादून। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने जनपद को 1117.03 लाख की सिंचाई विभाग की योजनाओं की सौगात दी। प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को तिलक रोड़, साईं मंदिर के समीप आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री घोषणा के तहत सिंचाई विभाग की 383.56 लाख की चन्द्र नगर नाला रोड़ पर स्थित पुल से त्यागी रोड़ तक नाले के भूमिगत कार्य और 790.47 लाख की लागत से विधानसभा क्षेत्र राजपुर रोड के अंतर्गत मन्नूगंज नाले के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।

सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज जनपद को कुल 1117.03 लाख की सिंचाई विभाग की योजनाओं की सौगात देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में चारों ओर विकास की गंगा बह रही है। सड़क, सिंचाई, पर्यटन, पंचायतों के सशक्तिकरण, महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास और संस्कृति सहित तमाम क्षेत्रों में जबरदस्त काम हो रहा है। आज समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी की गारंटी का देश ही नहीं विदेशों में भी यशोगान हो रहा है। देश के जनता इस बार भाजपा को 400 पार पहुंचाने विजयी घोष कर दिया है।

कार्यक्रम के दौरान राजपुर विधायक खजान दास, राज्य मंत्री विश्वास डाबर, पार्षद अजय सिंघल, अनीता गर्ग, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा, मंडल महामंत्री वैभव अग्रवाल, विशाल गुप्ता सहित सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top