Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- एस जयशंकर
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
दृष्टि आई इंस्टीट्यूट द्वारा ग्लूकोमा जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
टी20 विश्व कप 2026- भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले सीएम धामी, किया आत्मीय संवाद
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ

रामनवमी में सुरक्षा -व्यवस्था को देखते हुए भारी वाहन की एंट्री पर लगी रोक 

रामनवमी में सुरक्षा -व्यवस्था को देखते हुए भारी वाहन की एंट्री पर लगी रोक 

रूट डायवर्जन प्लान जारी 

गोरखपुर। रामनवमी पर अयोध्या में लगने वाले मेले की सुरक्षा -व्यवस्था को देखते हुए 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे से 19 अप्रैल की रात 12 बजे तक भारी वाहन (ट्रक, डीसीएम एवं बस) व 16 अप्रैल की दोपहर 12 बजे से छोटे वाहन अयोध्या की ओर नहीं जाएंगे। लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहनों को कालेसर स्थित जीरो प्वाइंट से डायवर्ट कर एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा। एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि एंबुलेंस व आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को डायवर्जन से मुक्त रखा गया है।

इधर से गुजारे जाएंगे वाहन

  • गोरखपुर शहर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को जीरो प्वाइंट कालेसर से हाइवे पर चढ़ाकर तेंदुआ टोल प्लाजा से बाघागाड़ा से डायवर्ज किया जाएगा। यह वाहन बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ होकर जाएंगे।
  • जनपद कुशीनगर एवं देवरिया से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) होकर भेजा जाएगा।
  • गीडा से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को गीडा सेक्टर 26 से यू टर्न कर जीरो प्वाइंट कालेसर से हाइवे पर चढ़ाकर तेंदुआ टोल प्लाजा होते हुए बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) होकर जाएंगे।
  • सोनौली से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को चौकी करमैनी कैंपियरगंज से डायवर्ट कर फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए भेजा जाएगा।
  • महराजगंज जिले से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को चिउटहा से यू टर्न कर जंगल कौड़िया से कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  • महराजगंज के परतावल से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन गुलरिहा, मेडिकल कालेज रोड, खजांची स्पोर्ट कालेज, बरगदवा से चिउटहा से डायवर्ट कर जंगल कौडिया होते हुए कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top