Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

गले में खराश या सूजन से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

गले में खराश या सूजन से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

गले में खराश हो जाना काफी आम समस्या होती है. सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोग इस समस्या से परेशान रहते हैं. इसकी कई वजह हो सकती है. गले में खराश की एक वजह इंफेक्शन और सूजन भी होती है. इससे कई बार गला बैठ भी जाता है. कई बार धूप से आने के तुरंत बाद पानी पीने से भी ये दिक्कत हो जाती है. ऐसे में अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं और जल्दी ही आराम दिला सकते हैं. आइए जानते हैं…

गले में खराश से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

नमक-पानी से गरारा
गले में खराश से राहत पाने का सबसे आसान और सरल तरीका है नमक के पानी से गरारे करना. दरअसल, नमक के एंटीबैक्टीरियल होने से गले की खराश की समस्या जल्दी खत्म हो सकती है। दिन में तीन से चार बार गरारे गले को आराम पहुंचा सकता है।

हल्दी वाला दूध
औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है. गले की खराश से आराम पाना है तो एक गिलास दूध में हल्दी मिलाकर पिएं. इससे काफी आराम मिलता है। आप चाहें तो एक गिलास पानी में हल्दी डालकर पांच मिनट तक उबालें और फिर उससे गरारे करें. दिन में दो से तीन बार ऐसा करने से गले के सूजन और दर्द में जल्दी आराम मिल सकती है।

कैमोमाइल चाय
औषधीय गुणों वाली कैमोमाइल चाय गले के इंफेक्शन और खराश से छुटकारा दिला सकती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो आंख, नाक और गले के सूजन में आराम दिलाने में मदद कर सकते हैं।

स्टीम लेना फायदेमंद
गले में अगर ज्यादा सूजन है और बोलने में परेशानी हो रही है तो स्टीम ले सकते हैं। इससे ब्लॉक खुलता है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है. दिन में कम से कम तीन से चार बार स्टीम लेने से गले की समस्या से काफी आराम मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top