Breaking News
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होलिका दहन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को होलिका दहन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

 नफरत को मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है, दूसरी साइड ने ले रखा नफरत का ठेका- राहुल गांधी 

 नफरत को मोहब्बत से ही खत्म किया जा सकता है, दूसरी साइड ने ले रखा नफरत का ठेका- राहुल गांधी 

पढ़िए राहुल गांधी का मोहब्बत और नफरत को लेकर दिया गया यह बयान 

राजनीति में फैलायी जा रही सिर्फ नफरत, हिंसा और गुस्सा- राहुल गांधी 

गोंदिया। महाराष्ट्र विधानसभा का रण जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेता जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गोंदिया में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने मोहब्बत और नफरत की राजनीति को लेकर बयान दिया।

राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह लव यू शब्द भारत जोड़ो यात्रा के बाद जब मैंने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है, यह शब्द तब से चला है।

यह बहुत जरूरी शब्द है, इसका सब लोग प्रयोग करते हैं। लेकिन राजनीति में यह शब्द गायब था। राजनीति में सिर्फ नफरत, हिंसा और गुस्सा ये चीजें फैलाई जा रही थीं। इसलिए हमने सोचा कि अगर दूसरी साइड ने नफरत का ठेका ले रखा है, तो हम मोहब्बत का ठेका ले लेते हैं। उसमें फायदा भी है।

नफरत में भाई भाई से लड़ता है, नफरत को नफरत नहीं काट सकती है। कोई आपसे नफरत करता है, आप उससे जाकर और नफरत करो, तो बात नहीं कटती लेकिन कोई भी आपसे नफरत करें और आपने उसे मोहब्बत दिखा दी, में नफरत खत्म हो जाती है।

यह कांग्रेस पार्टी की सोच है, महात्मा गांधी की सोच है। इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि जब भी मैं महाराष्ट्र में आता हूं आपके चेहरों पर आपके दिलों में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा दिखती है। कहने और समझाने की भी जरूरत नहीं होती है। यह आप में नेचुरल है आपके डीएनए में है। यह नया नहीं है यह हजारों साल से चल रहा है।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर है। राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top