Breaking News
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगा पॉप किंग का पूरा सफर
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा तापमान
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
चमोली के जंगलों में भीषण आग का कहर, कई हेक्टेयर क्षेत्र हुआ जलकर खाक
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित हुआ भव्य होली मिलन समारोह, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा माहौल
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
कॉन्टैक्ट लेंस लगाकर होली खेलना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
मालदेवता दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू कश्मीर। कुपवाड़ा जिले के लोलाब के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। दूसरी ओर, बांदीपोरा जिले के अलूसा के जेत्सुन जंगल क्षेत्र में भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो रही है, जिसमें एक आतंकी मारा गया है। इस मुठभेड़ में सेना और सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए हैं। पुलिस, बांदीपोरा और 26 असम राइफल्स की संयुक्त टीम इस अभियान में शामिल हैं, और सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

सुरक्षाबलों को चूंटवाड़ी इलाके में आतंकियों के संदिग्ध मूवमेंट की सूचना मिली थी। इसके बाद, बांदीपोरा पुलिस, सीआरपीएफ और 28 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक आतंकी मारा गया। गोलीबारी में सेना और सीआरपीएफ के जवान घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इससे पहले रविवार को, श्रीनगर के संडे बाजार में आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था, जिसमें 12 लोग घायल हो गए थे। आतंकवादियों ने टीआरसी के पास भीड़-भाड़ वाले बाजार में ग्रेनेड फेंका, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

आतंकी हमलों की बढ़ती घटनाओं के बीच सुरक्षा बल अपनी रणनीतियों को तेज कर रहे हैं, लेकिन इसने स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और व्यापारियों में डर और असुरक्षा का माहौल बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top