Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक 
दुश्मनों के ठिकानों को तबाह करने में नाविक सैटेलाइट की भूमिका महत्वपूर्ण- महाराज
मुख्यमंत्री धामी ने 350 करोड़ की विधायक निधि को दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन
भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
भीड़ नियंत्रण, सड़क सुधार और यात्री सुविधा को लेकर लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम में सप्ताहांत में लगने वाले जाम को देखते हुए इसके लिए व्यापक योजना तैयार किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मिसिंग लिंक से बजट उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक मार्गों को सुदृढ़ किया जाए। जिनका चौड़ीकरण सम्भव हो किया जाए। उन्होंने कहा कि नए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए विकसित किए जाए। धाम के लिए एक व्यवस्थित शटल सेवा शुरू की जाए। साथ ही मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाए, ताकि वीकेंड में लगने वाले जाम को कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि मोबिलिटी प्लान को लागू कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने तकनीक के प्रयोग को बढ़ाए दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्किंग आदि स्थलों में डिस्प्ले के माध्यम से यात्रियों को जानकारी उपलब्ध करायी जाए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रूट एवं भीड़ प्रबन्धन का कार्य किया जाए। साथ ही विभिन्न मार्गो में वन-वे को प्रयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आई.जी. कुमाऊ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल एवं जिलाधिकारी नैनीताल श्रीमती वंदना सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उत्तराखंड में हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व
सीएम धामी ने 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
CBSE Result 2025- जारी हुए 10वीं और 12वीं के नतीजे, इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

Category: National

भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई दिग्गज रहे मौजूद नई दिल्ली। भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई गणमान्य लोग […]

CBSE Result 2025- जारी हुए 10वीं और 12वीं के नतीजे, इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट

10वीं में 93.66% और 12वीं में 88.39% छात्र हुए पास नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस साल कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 88.39% और कक्षा 10वीं का 93.66% रहा है। छात्र-छात्राएं अपने परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, […]

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ की बैठक, सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों पर चर्चा

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी  नई दिल्ली।  भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष विराम के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को पाकिस्तान से सटे इलाकों में सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की। इस उच्चस्तरीय बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र […]

भारत की सामरिक शक्ति को नई उड़ान, यूपी में शुरू हुई ब्रह्मोस टेस्टिंग फैसिलिटी, राजनाथ सिंह ने वर्चुअली किया शुभारंभ

राजनाथ सिंह बोले – “दिल्ली में रहना जरूरी था, लेकिन यह क्षण मेरे लिए गर्व का विषय है” लखनऊ। भारत की सामरिक शक्ति को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअली ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटीग्रेशन और टेस्टिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश […]

सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान की नापाक हरकत, शशि थरूर ने शायरी में सुनाई खरी-खोटी

रॉकेट हमले से कुछ घंटे पहले भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच संघर्ष विराम पर बनी थी सहमति नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में शांति वार्ता की कोशिशों के बीच पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है, जिससे देशभर में गुस्से का माहौल है। इस पर कांग्रेस सांसद […]

ख्वाजा आसिफ का विवादित बयान, कहा ‘यह संघर्ष केवल क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा’

“ज़रूरत पड़ी तो मदरसे के छात्रों को 100% इस्तेमाल किया जाएगा”- ख्वाजा आसिफ नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पाकिस्तान बौखलाहट में लगातार सीमावर्ती इलाकों में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। भारत ने इन प्रयासों को विफल कर दिया है, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम पर अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा […]

पाकिस्तान का नया प्रोपेगेंडा फेल, भारत ने दिया करारा जवाब

अफगानिस्तान पर भारतीय हमले का दावा पूरी तरह झूठा – विदेश सचिव नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस वार्ता में पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए झूठे प्रचार की सख्त निंदा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान पर भारतीय मिसाइल हमले का दावा पूरी तरह मनगढंत और निराधार है। साथ ही, पाकिस्तान की […]

15 मई तक 32 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद, सभी नागरिक उड़ानें रद्द

भारत-पाक तनाव के बीच अस्थायी प्रतिबंध, यात्रियों को टिकट रद्दीकरण पर पूरी धनवापसी नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के मद्देनजर देश के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में स्थित कम से कम 32 हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों का संचालन 15 मई तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। पहले यह […]

रक्षा मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक, उभरते खतरों पर बनी रणनीति

सीडीएस जनरल अनिल चौहान और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने दी स्थिति की विस्तृत जानकारी नई दिल्ली।  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को देश की सुरक्षा स्थिति की गहन समीक्षा की, जिसमें शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह उच्चस्तरीय बैठक उस घटनाक्रम के ठीक एक दिन बाद हुई, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान […]

BSF ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, सात आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर।  बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक बड़ी आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। 8-9 मई की रात, आतंकवादियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया, लेकिन बीएसएफ की मुस्तैदी के चलते उनकी योजना विफल हो गई। बीएसएफ के अधिकारियों के अनुसार, सीमा पर […]

Back To Top