Breaking News
भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में ली शपथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
भीड़ नियंत्रण, सड़क सुधार और यात्री सुविधा को लेकर लिये गए कई महत्वपूर्ण निर्णय देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम में सप्ताहांत में लगने वाले जाम को देखते हुए इसके लिए व्यापक योजना तैयार किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि कैंचीधाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मिसिंग लिंक से बजट उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कैंचीधाम में श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ बढ़ने की सम्भावना को देखते हुए कैंचीधाम के लिए मास्टर प्लान की सख्त आवश्यकता है। उन्होंने इसके लिए प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए वैकल्पिक मार्गों को सुदृढ़ किया जाए। जिनका चौड़ीकरण सम्भव हो किया जाए। उन्होंने कहा कि नए पार्किंग स्थल चिन्हित करते हुए विकसित किए जाए। धाम के लिए एक व्यवस्थित शटल सेवा शुरू की जाए। साथ ही मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाए, ताकि वीकेंड में लगने वाले जाम को कंट्रोल किया जा सके। उन्होंने कहा कि मोबिलिटी प्लान को लागू कराया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने तकनीक के प्रयोग को बढ़ाए दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्किंग आदि स्थलों में डिस्प्ले के माध्यम से यात्रियों को जानकारी उपलब्ध करायी जाए। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रूट एवं भीड़ प्रबन्धन का कार्य किया जाए। साथ ही विभिन्न मार्गो में वन-वे को प्रयोग किया जा सकता है। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, आई.जी. कुमाऊ श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल एवं जिलाधिकारी नैनीताल श्रीमती वंदना सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
उत्तराखंड में हज कमेटी में पहली बार मुस्लिम महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व
सीएम धामी ने 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं
CBSE Result 2025- जारी हुए 10वीं और 12वीं के नतीजे, इस वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ की बैठक, सीमा पर किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारियों पर चर्चा
सुशासन और समृद्धि की ओर कदम, वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान, उत्तराखंड की नई उड़ान
उत्तराखंड की सीमाएं संवेदनशील, सिविल डिफेंस को पूरे प्रदेश में किया जाएगा विस्तारित – मुख्य सचिव
लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक है- मुख्यमंत्री

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 23 मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में श्री देवसुमन नगर मंडल और शहीद दुर्गा मल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का सुनहरा अवसर है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनसंपर्क बढ़ाएं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 29 मार्च को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा एक बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा।

इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आम जनता को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में शामिल होने की अपील की ताकि वे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, वरिष्ठ भाजपा नेता आर. एस.परिहार, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, ज्योति कोटिया, बबीता सहलोत्रा, प्रभा शाह, दिनेश प्रधान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top