Breaking News
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
धामी सरकार का बजट उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में ले जाने का रोडमैप: डॉ. नरेश बंसल
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹1.11 लाख करोड़ का बजट
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा की सदस्यता जरूरी- महाराज

मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा की सदस्यता जरूरी- महाराज

पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता

रूद्रप्रयाग। भाजपा द्वारा इन दिनों सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते पर्यटन, लोनिवि, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण विभाग मंत्री सतपाल महाराज ने रूद्रप्रयाग पहुंच कर भाजपा विधायक, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके चलते जिले में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान महाराज ने प्रेस वार्ता कर भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने का आह्वान किया ताकि भाजपा देश में मजबूत लोकतंत्र स्थापित कर सके।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा द्वारा बृहद रूप से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। बीते दो सितम्बर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इसके बाद भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि तीन सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी कैबिनेट मंत्रियों व जिलाध्यक्षों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। रूद्रप्रयाग में मेरी व भाजपा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति विधायक भरत सिंह चौधरी, पार्टी पदाधिकारियों व अन्य कार्यकर्ताओं को भी शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। यह हमारे देश के लिए विश्वभर में कीर्तिमान स्थापित करने जैसा है। 2014 से पूर्व विश्व में चीन की वामपंथी विचार धारा का कम्युनिस्ट दल 7.5 करोड़ सदस्य वाला सबसे बड़ा राजनैतिक दल था। किंतु 2014 में भाजपा में 11 करोड़ लोगों ने सदस्यता ली। इसके बाद भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी।

महाराज ने कहा कि भाजपा के 2019 के सदस्यता अभियान में 17 करोड़ लोग जुड़े। जबकि 2024 में 10 करोड़ और लोगों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्र में एक बूथ पर 200 लोगों को सदस्यता दी जाएगी, जबकि मैदानी क्षेत्रों में 300 लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा।

इस दौरान जिला अध्यक्ष महावीर सिंह पवार सदस्यता अभियान के जिला संयोजक वाचस्पति सेमवाल, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कप्रवान, शकुंतला जगवान, जिला सदस्य अभियान के सदस्य देव प्रकाश सेमवाल, सुमन जमलोकी, जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ,विनोद देवशाली जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, अगस्त्यमुनि मंडल अध्यक्ष बीना राणा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष ,मंडलों के सदस्यता अभियान के संयोजक तथा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इसके अलाव कार्तिक स्वामी मंदिर समिति के अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी के आकास्मिक निधन पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उनके घर जाकर सांत्वना दी। कहा वे हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता थे, व भगवान कार्तिकेय के अन्नय भक्त थे। उन्होंने उनका शत्रुघ्न नेगी हम सबको छोड़ कर जाना बहुत दुखद है। कहा शत्रुघ्न नेगी ने कार्तिक स्वामी धाम के लिए बहुत सारे ऐतिहासिक कार्य किये हैं, जो हमेशा याद रखे जायेंगे। उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए पुण्य आत्मा को शांति की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top