Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

प्रदेश के सभी दुग्ध संघ चुनावों में भाजपा का परचम लहराया

प्रदेश के सभी दुग्ध संघ चुनावों में भाजपा का परचम लहराया

दुग्ध संघ में भाजपा की जीत में कल्याणकारी योजनाओं की अहम भूमिका- भाजपा

देहरादून। प्रदेश ने सभी दुग्ध संघ चुनावों में भाजपा के निर्विरोध जीत के परचम लहराया है । प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जीत का श्रेय देते हुए समितियों से जुड़े सभी काश्तकारों का समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद किया है। चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य की कुल 9 दुग्ध समितियों में से 8 पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई हैं। जिसमे सभी समितियों के सभापति पद पर भाजपा प्रत्याशियों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है । इस एकतरफा जीत पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने कहा, समिति से जुड़े काश्तकारों का यह विश्वास, पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में दुग्ध क्रांति के लिए संचालित योजनाओं के परिणाम हैं।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की देखरेख में प्रदेश में दुग्ध उत्पादन में हुई रिकॉर्ड वृद्धि हुई है, साथ ही हाल के वर्षों में दुग्ध खरीद के दाम भी सरकार ने बढ़ाए हैं । जिसका लाभ मिला कि किसानों को दुग्ध व्यवसाय से मिलने वाली आय में बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी हुई हैं । दुग्ध उत्पादन से जुड़े किसानों के जीवन में विभागीय प्रयासों से होने वाले बदलावों का नतीजा है कि वे धामी सरकार के साथ है । इसके अतरिक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और चुनाव प्रभारी विशन सिंह चुंफाल की रणनीतिक क्षमता ने सभी समितियों को सर्वसम्मति से पार्टी के पक्ष में लाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार 5 फरवरी को प्रबंध समिति सदस्यों एवं 6 फरवरी को सभापति के चुनाव सम्पन्न हुए हैं।

जिसमे खटीमा दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ से सभापति के रूप में श्रीमती प्रभा रावत, चंपावत से श्रीमती पार्वती रावत, पिथौरागढ़ से श्रीमती भावना भट्ट,अल्मोड़ा से गिरीश चंद्र खोलिया, देहरादून से भूमि सिंह, हरिद्वार से प्रमोद कुमार, श्रीनगर गढ़वाल से श्रीमती दीपा देवी, चमोली से श्रीमती मंजू देवी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में निर्विरोध जीत दर्ज की है। पार्टी ने दुग्ध संघ चुनावों में जीत हासिल करने वाले अपने सभी सभापतियों एवं सदस्यों को बधाई दी है। साथ ही सभी काश्तकारों के कल्याण के लिए कार्य करने का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top