Breaking News
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन

बाबा अंबेडकर मानवता धर्म के सबसे बड़े प्रवर्तक और महान समाज सुधारक- रेखा आर्या

बाबा अंबेडकर मानवता धर्म के सबसे बड़े प्रवर्तक और महान समाज सुधारक- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री ने अंबेडकर जयंती की पूर्व बेला पर पदयात्रा का नेतृत्व किया

देहरादून। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती की पूर्व बेला पर रविवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने स्कूली बच्चों के साथ भीम पदयात्रा निकाली। पवेलियन ग्राउंड से घंटाघर तक की पदयात्रा में कई स्कूल कॉलेज के सैकड़ो छात्र छात्रा शामिल हुए।

पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए पवेलियन ग्राउंड में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर मानवता धर्म के सबसे बड़े प्रवर्तक और समाज सुधारक थे। उन्होंने हर जाति, धर्म, समाज के मानव मात्र के जीवन की गरिमा को स्थापित करने के लिए संघर्ष किया।

रेखा आर्या ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर को एक समय सामाजिक कुरीतियों के चलते पढ़ाई से वंचित करने का प्रयास किया गया, लेकिन अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर वह दुनिया के जाने-माने कानूनविद और अर्थशास्त्री बने। उन्होंने छात्रों से अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश का युवा अंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर स्वयं को राष्ट्र, समाज, न्याय और संविधानवाद की राह में समर्पित करें। इस अवसर पर मंत्री ने स्कूल और कॉलेज के छात्रों को न्याय, अहिंसा, समता और सामाजिक सुधार को अपनाने की सीख दी।

इस अवसर पर खेल निदेशक प्रशांत आर्य व अन्य अधिकारी और कॉलेज एवं स्कूली छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top