Bharat Samwad – Bharat Samwad https://bharatsamwad.com National News Portal Mon, 27 Jul 2026 13:04:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 https://bharatsamwad.com/wp-content/uploads/2024/01/cropped-Bharat-Samwad-512x512-1-32x32.png Bharat Samwad – Bharat Samwad https://bharatsamwad.com 32 32 ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ https://bharatsamwad.com/795-patients-took-advantage-of-the-health-camp-of-rishikesh-sub-district-hospital-on-the-third-day/ Mon, 27 Jul 2026 13:04:58 +0000 https://bharatsamwad.com/795-patients-took-advantage-of-the-health-camp-of-rishikesh-sub-district-hospital-on-the-third-day/

ऋषिकेश। उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के तीसरे दिन भी विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। क्षेत्र के लोगों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया और आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के निर्देशन एवं शिविर प्रभारी के समन्वय में आयोजित शिविर में तीसरे दिन कुल 795 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया, जिनमें 367 पुरुष और 428 महिलाएं शामिल रहीं।

शिविर के दौरान 142 लोगों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 74 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। वहीं 19 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता तथा 45 लाभार्थियों को पोषण एवं समुचित देखभाल के संबंध में परामर्श दिया गया।

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 213 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई। साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत भी 213 लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं परामर्श प्रदान किया गया।

प्रयोगशाला में हीमोग्लोबिन, एलएफटी, केएफटी और लिपिड प्रोफाइल सहित 178 जांचें की गईं। इसके अलावा 93 एक्स-रे और 53 अल्ट्रासाउंड जांचें भी संपन्न कराई गईं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने शिविर में सेवाएं देने वाले सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से क्षेत्र की जनता को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

]]>
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील https://bharatsamwad.com/mddas-action-on-illegal-construction-intensified-two-constructions-sealed-in-dehradun-and-rishikesh/ Mon, 27 Jul 2026 12:55:30 +0000 https://bharatsamwad.com/mddas-action-on-illegal-construction-intensified-two-constructions-sealed-in-dehradun-and-rishikesh/

देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अपना अभियान लगातार जारी रखते हुए सोमवार को देहरादून और ऋषिकेश में दो स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। बिना स्वीकृत मानचित्र और आवश्यक अनुमति के किए जा रहे निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्राधिकरण की टीम ने सबसे पहले लेखक गांव-थानों मार्ग, देहरादून में नरेश शर्मा द्वारा बिना अनुमति किए जा रहे अवैध व्यावसायिक निर्माण को सील किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य प्राधिकरण से स्वीकृति प्राप्त किए बिना किया जा रहा था। इसके बाद टीम ने भरत विहार, ऋषिकेश में भी बिना स्वीकृति किए जा रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया।

एमडीडीए का कहना है कि अवैध निर्माण न केवल मास्टर प्लान और भवन निर्माण मानकों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि भविष्य में यातायात, सुरक्षा और शहरी व्यवस्थाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इसी उद्देश्य से प्राधिकरण नियमित निरीक्षण कर ऐसे मामलों की पहचान कर रहा है और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है।

कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज, अवर अभियंता विक्रम सिंह, जयदीप, मनीष नौटियाल (सुपरवाइजर) तथा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई।

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का बयान
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि भवन निर्माण शुरू करने से पहले सभी आवश्यक स्वीकृतियां अवश्य प्राप्त करें, ताकि अनावश्यक कार्रवाई और आर्थिक नुकसान से बचा जा सके।

सचिव मोहन सिंह बर्निया का बयान
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है। जहां भी नियमों का उल्लंघन मिलेगा, वहां नियमानुसार सीलिंग और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भवन निर्माण नियमों का पालन करने की अपील की।

]]>
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर https://bharatsamwad.com/kanwar-mela-2026-adg-law-and-order-briefed-the-police-force-emphasizing-on-the-safety-of-devotees-and-smooth-traffic/ Mon, 27 Jul 2026 12:43:48 +0000 https://bharatsamwad.com/kanwar-mela-2026-adg-law-and-order-briefed-the-police-force-emphasizing-on-the-safety-of-devotees-and-smooth-traffic/

देहरादून:  आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) ने ऋषिकेश में जनपद देहरादून, टिहरी और पौड़ी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की।

30 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले के मद्देनजर आयोजित इस ब्रीफिंग में पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), एसएसपी देहरादून, एसएसपी पौड़ी और एसएसपी टिहरी भी मौजूद रहे।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस बल को निर्देश दिए गए कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने ड्यूटी प्वाइंट की पूरी जानकारी रखें और पूरी जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें। श्रद्धालुओं के साथ सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए उनकी हरसंभव सहायता और मार्गदर्शन सुनिश्चित करने को कहा गया।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि भारी भीड़ को देखते हुए वाहनों की पार्किंग केवल चिन्हित स्थलों पर कराई जाए तथा वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों। कांवड़ मार्ग पर लगने वाली अस्थायी दुकानों और बाहरी कारोबारियों का विधिवत सत्यापन भी कराया जाएगा।

पुलिस कर्मियों को हर गतिविधि पर सतर्क नजर रखने, छोटे विवादों को तत्काल नियंत्रित करने और तीनों जिलों के बीच बेहतर समन्वय के साथ भीड़ एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नीलकंठ मंदिर क्षेत्र में भीड़ बढ़ने पर पूर्व निर्धारित डायवर्जन प्लान लागू करने को भी कहा गया।

बरसात के मौसम को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को छाता या रेनकोट साथ रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्टों पर तत्काल कार्रवाई करने के आदेश भी दिए गए।

इसके अलावा सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को ड्यूटी प्वाइंट पर जाकर विस्तार से ब्रीफ करें और किसी भी विवाद या आपात स्थिति की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि मौके पर ही उसका प्रभावी समाधान किया जा सके।

]]>
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या https://bharatsamwad.com/the-dream-of-developed-india-will-come-true-only-through-women-empowerment-rekha-arya/ Mon, 27 Jul 2026 11:24:15 +0000 https://bharatsamwad.com/the-dream-of-developed-india-will-come-true-only-through-women-empowerment-rekha-arya/

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। सोमेश्वर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘लखपति दीदी सम्मान समारोह’ में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब देश की महिलाएं आर्थिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनेंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विभिन्न सरकारी योजनाओं में महिलाओं को परिवार की मुखिया के रूप में प्राथमिकता देकर एक अभिनव पहल की है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आज परिवार के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही हैं।

रेखा आर्या ने सम्मानित सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य बहनों को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगी और महिला सशक्तिकरण के अभियान को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल, जिला महामंत्री वंदना आर्या, जिला महामंत्री कविता शाह, जिला उपाध्यक्ष कमला जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता राणा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, सोमेश्वर मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह राणा, मंडल महामंत्री कृष्णा भंडारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर बिष्ट, शारदा, दीपा राज, जमुना सैजारी, नीमा, किरण आर्या, दीपा देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।

]]>
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें https://bharatsamwad.com/negligence-in-resolving-public-problems-will-not-be-tolerated-district-magistrate-heard-164-complaints/ Mon, 27 Jul 2026 11:19:16 +0000 https://bharatsamwad.com/negligence-in-resolving-public-problems-will-not-be-tolerated-district-magistrate-heard-164-complaints/

बेटे की गेमिंग लत से परिवार बदहाल, मां ने लगाई आर्थिक मदद की गुहार

बेटे की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग पिता, डीएम ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के पास खतरे पर डीएम सख्त, बिल्डर पर कार्रवाई और सुरक्षात्मक कार्य के आदेश

देहरादून। आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में पहुँचे 164 मामलों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को दोटूक निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को पूरी जवाबदेही के साथ समयबद्ध कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट में आयोजित इस समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि धोखाधड़ी, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, सामाजिक-आर्थिक सहायता और मानसूनी बारिश से संपत्तियों को पहुँचे नुकसान से जुड़ी शिकायतें दर्ज की गईं।

ऋषिकेश निवासी विनीता ने बेटे की ऑनलाइन गेमिंग की लत के कारण परिवार के आर्थिक रूप से बर्बाद होने की पीड़ा साझा की और सहायता माँगी। वहीं, पल्टन बाजार की जुनतारा देवी ने बीमारी के इलाज व बेटी की स्कूल फीस तथा विधवा अर्चना ने बेटियों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

बुजुर्ग राजपाल सिंह ने अपने बेटे पर संपत्ति हड़पने की नीयत से मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाने पर डीएम ने एसडीएम को भरण-पोषण अधिनियम के तहत तत्काल वाद दर्ज करने का आदेश दिया। मन्नूगंज की बुजुर्ग विधवा की शिकायत पर सीओ सिटी को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सहारनपुर की विनिता भटेजा द्वारा राजपुर रोड स्थित पैतृक संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत पर सीओ मसूरी को मौके पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

जनसुविधा, अतिक्रमण और सुरक्षा से जुड़े मामले पर डीएम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
ग्राम सिंगनीवाला में पड़ोसी के विरोध के कारण बिजली कनेक्शन न मिलने और ग्राम मानुवा में बारिश से खतरनाक बने विद्युत पोल की शिफ्टिंग के मामलों पर ऊर्जा निगम को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।

ग्राम सिद्धोवाला में सरकारी भूमि पर बाहरी लोगों के कब्जे और ग्राम बादामवाला में नदी श्रेणी की भूमि पर अवैध अतिक्रमण से गांव की डेमोग्रामी चेंज होने की शिकायतों पर एसडीएम विकासनगर को गहन जाँच के निर्देश दिए गए।

विकासनगर के डॉक्टरगंज क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अलावा, धोरन रोड स्थित सेंट्रल पार्क रेजिडेंसी के समीप सुरक्षा पुस्ता न बनाने पर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई और सिंचाई विभाग को सुरक्षात्मक कार्य का प्रस्ताव तैयार करने के आदेश जारी किए गए।

चकराता के ग्राम पंचायत डेरियों में सीसी रोड निर्माण की स्वीकृति और ऋषिकेश बाईपास रोड अधिग्रहित भूमि के एवज में भूमि आवंटन समझौते में तेजी लाने के निर्देश एसएलएओ को दिए गए।
समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, तहसीलदार विवेक राजौरी, तहसीलदार सुरेन्द्र देव समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

]]>
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार https://bharatsamwad.com/doon-police-revealed-the-incident-of-vehicle-theft-in-patel-nagar-area-accused-arrested/ Mon, 27 Jul 2026 11:16:02 +0000 https://bharatsamwad.com/doon-police-revealed-the-incident-of-vehicle-theft-in-patel-nagar-area-accused-arrested/

अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद

देहरादून। पटेलनगर थाना पुलिस ने स्कूटी चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई स्कूटी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

पटेलनगर निवासी अशोक कुमार ने 25 जुलाई को थाना पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी एक्टिवा स्कूटी (यूके-07-डीए-5956) अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। लगातार की गई जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 26 जुलाई को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यम (24 वर्ष) निवासी ब्रह्मपुरी, पटेलनगर के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की लत व अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए उसने स्कूटी चोरी की थी। वह चोरी की स्कूटी को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ पूर्व में भी पटेलनगर थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में वाहन चोरी और अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

]]>
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक https://bharatsamwad.com/minister-ganesh-joshi-held-a-review-meeting-with-instructions-to-speed-up-the-repair-of-damaged-roads-in-mussoorie/ Mon, 27 Jul 2026 11:04:48 +0000 https://bharatsamwad.com/minister-ganesh-joshi-held-a-review-meeting-with-instructions-to-speed-up-the-repair-of-damaged-roads-in-mussoorie/

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में नगर निगम, एडीबी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के मरम्मत कार्यों को लेकर बैठक की। बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा स्थानीय समस्याओं पर गहन मंथन किया गया।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्रांतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं।

मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत से संबंधित लंबित इस्टीमेट शीघ्र स्वीकृत कराकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, एडीबी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पुराने एवं जर्जर बिजली के पोलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने तथा ढीले और लटकते बिजली के तारों को व्यवस्थित कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विकास कार्यों को गति मिले और जनता को बेहतर एवं सुरक्षित आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर नंदनी शर्मा, सुरेंद्र राणा, मोहन बहुगुणा, प्रदीप रावत, भावना चौधरी, योगेश घाघट, संजय नौटियाल, सहायक नगर आयुक्त विनय प्रताप, अधीक्षण अभियंता विद्युत राहुल जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

]]>
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या https://bharatsamwad.com/folk-traditions-of-golu-dev-and-harju-dev-our-cultural-identity-rekha-arya/ Mon, 27 Jul 2026 11:01:10 +0000 https://bharatsamwad.com/folk-traditions-of-golu-dev-and-harju-dev-our-cultural-identity-rekha-arya/

सोमेश्वर/अल्मोड़ा। ग्राम सभा गल्ली बस्यूरा स्थित श्री गोलू देव एवं श्री हरज्यू देव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय बैसी (जागर) धार्मिक अनुष्ठान में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने गांव कुंवाली कोरेधार स्थित गोलज्यू देवता मंदिर में आयोजित 22 दिवसीय बैसी कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

मंदिर प्रांगण में रेखा आर्या ने न्याय के देवता भगवान गोलू देव और श्री हरज्यू देव के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, देव परंपराएं और जागर जैसे धार्मिक अनुष्ठान हमारी सांस्कृतिक पहचान और आस्था के मजबूत आधार हैं। इन परंपराओं को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी धरोहर है, जिसे संरक्षित रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

उन्होंने भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन के लिए ग्रामवासियों, आयोजन समिति और क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायप्रिय भगवान गोलू देव का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे।

इस अवसर पर स्याही देवी मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ललित तिवारी, पान सिंह बिष्ट, नवीन आर्य, हेम जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, गोपाल खोलिया, बहादुर सिंह, मोहित तिवारी, गोपाल सिंह, शंकर सिंह, गोधन सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, मदन राम, गिरीश राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

]]>
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि https://bharatsamwad.com/soldier-welfare-minister-ganesh-joshi-paid-tribute-to-immortal-martyr-rifleman-manoj-rana-on-his-13th-death-anniversary/ Mon, 27 Jul 2026 10:59:02 +0000 https://bharatsamwad.com/soldier-welfare-minister-ganesh-joshi-paid-tribute-to-immortal-martyr-rifleman-manoj-rana-on-his-13th-death-anniversary/

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज राजपुर निवासी अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राईफलमैन मनोज राणा की स्मृति में ₹ 27.00 लाख की लागत से शहीद द्वार का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अमर शहीद मनोज राणा का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि एमडीडीए के माध्यम से 27 लाख की लागत से शहीद राईफलमैन मनोज राणा की स्मृति में पहाड़ी शैली में भव्य शहीद द्वार का निर्माण किया जायेगा।उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की और हमें गौरवान्वित किया।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि शहीदों की कोई जाति या धर्म नहीं होता, उनका सम्मान करना और उनकी स्मृतियों को संजोकर रखना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में तैनात प्रत्येक पाँचवाँ सैनिक उत्तराखंड से है और जब-जब राष्ट्र को आवश्यकता पड़ी, उत्तराखंड के वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण को नई दिशा मिली है तथा रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सैनिकों एवं उनके आश्रितों के सम्मान और कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने बताया कि देहरादून के गुनियाल गांव में सैनिकों के सम्मान में भव्य सैन्य धाम का निर्माण कराया जा रहा है, जो पूर्ण होने के बाद राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग चारधाम के दर्शन के लिए आते हैं, उसी प्रकार सैन्य धाम भी देशभर के लोगों के लिए प्रेरणा और श्रद्धा का केंद्र बनेगा।

उल्लेखनीय है कि शहीद मनोज राणा भारतीय सेना की 15 आरआर, 2/4 गोरखा राइफल्स में तैनात थे। वर्ष 2013 में आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लोहा लेते हुए उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा नेहा जोशी, दायित्वधारी ज्योति कोटिया, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग शहीद की माता उषा राणा, बहन पिंकी राणा, प्रभा शाह,सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

]]>
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री https://bharatsamwad.com/science-technology-and-innovation-are-the-cornerstone-of-developed-uttarakhand-chief-minister/ Mon, 27 Jul 2026 10:46:44 +0000 https://bharatsamwad.com/science-technology-and-innovation-are-the-cornerstone-of-developed-uttarakhand-chief-minister/

देहरादून में बन रही देश की पांचवीं साइंस सिटी का प्रदेशभर के स्कूली बच्चों को कराया जाएगा भ्रमण

पायनियर समाचार पत्र समूह एवं यूकॉस्ट के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित “Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं और पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय आमजन के जीवन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को पायनियर समाचार पत्र समूह एवं उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के तत्वावधान में आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित “Mainstreaming Science, Technology and Innovation for a Prosperous Uttarakhand” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्व की प्रगति प्राकृतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार की क्षमता से निर्धारित हो रही है। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, ड्रोन और सेमीकंडक्टर जैसी आधुनिक तकनीकें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यटन और आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी भूमिका निभा रही हैं। इन क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार एवं उद्यमिता के नए अवसर भी सृजित किए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रतिभा, नवाचार और परिश्रम में किसी से कम नहीं है।आवश्यकता उन्हें आधुनिक संसाधन, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और उपयुक्त अवसर उपलब्ध कराने की है। सरकार, शिक्षण संस्थानों, उद्योग जगत एवं वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में नवाचार आधारित विकास को नई गति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प की आधारशिला विज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी नवाचार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, नेशनल क्वांटम मिशन और सेमीकंडक्टर मिशन जैसे अभियान भारत को वैश्विक तकनीकी शक्ति बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड की पहली विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति लागू की है, जिसका उद्देश्य अनुसंधान को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को जॉब सीकर नहीं बल्कि जॉब क्रिएटर बनाना है। उन्होंने कहा कि देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, जो उत्तराखंड को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेशभर के स्कूली विद्यार्थियों का नियमित रूप से साइंस सिटी भ्रमण कराया जाए, ताकि उनमें विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना भविष्य के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और नवाचारकर्ताओं की नई पीढ़ी तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में साइंस एंड इनोवेशन सेंटर, लैब्स ऑन व्हील्स, जीआईएस आधारित डैशबोर्ड, डिजिटल लाइब्रेरी, पेटेंट इन्फॉर्मेशन सेंटर तथा स्टेम लैब्स जैसी आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, सेमीकंडक्टर, प्री-इन्क्यूबेशन लैब्स तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में वैश्विक स्तर के अवसर उपलब्ध हो सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि देवभूमि उत्तराखंड को वीरभूमि और खेलभूमि के साथ-साथ विज्ञान और नवाचार की भूमि के रूप में भी वैश्विक पहचान मिले। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, उद्योग जगत एवं नीति-निर्माताओं का आह्वान किया कि वे विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पद्मश्री डॉ.बी.के. संजय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, पंतनगर यूनिवर्सिटी से प्रो. जे. पी. जयसवाल, यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डी. पी उनियाल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

]]>