Breaking News
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यावसायिक निर्माण सील
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
बुजुर्गों ही नहीं, युवाओं और बच्चों में भी बढ़ रही सुनने की समस्या, जानिए इसके कारण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर किया पौधरोपण

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के लिए की सरकारी आवास की मांग

आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल के लिए की सरकारी आवास की मांग

दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के बाद अब उन्हें सीएम आवास खाली करना है, लेकिन इस बीच ‘आप’ ने केंद्र सरकार से एक महत्वपूर्ण मांग की है। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए एक सरकारी आवास की मांग की है।

आप के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी इस संबंध में संबंधित मंत्रालय को पत्र लिखेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसके लिए उन्हें कानूनी लड़ाई नहीं लड़नी पड़ेगी। चड्ढा ने बताया कि केजरीवाल ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया है और वह अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे।

राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल के पास कोई संपत्ति या अपना घर नहीं है। एक राष्ट्रीय पार्टी के संयोजक के रूप में, वह सरकारी आवास के हकदार हैं और केंद्र को उन्हें यह आवास देना चाहिए। चड्ढा ने केंद्र सरकार को चुनाव आयोग के नियमों का हवाला देकर केजरीवाल के लिए आवास की मांग की है।

चड्ढा ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि “मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि कानून के तहत हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में एक आवास मिलना चाहिए।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल को पद और पॉवर का लालच नहीं है; वह तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन आज भी उनके पास कोई संपत्ति और घर नहीं है।

इस बीच, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री नामित आतिशी और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी 21 सितंबर यानि आज पद की शपथ ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top