Breaking News
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
जन औषधि केंद्र आज करोड़ों जरूरतमंद लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं- मुख्यमंत्री धामी
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
‘चरक: फियर ऑफ फेथ’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने रुपये
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में, जल्द खुलेगा आम जनता के लिए
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- बंशीधर तिवारी
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर
देवभूमि के विकास की गूंज अब राष्ट्रीय मंच पर

आंगन में खेल रहे बच्चे पर गुलदार ने किया हमला, मां ने जान पर खेलकर बचाई जान

आंगन में खेल रहे बच्चे पर गुलदार ने किया हमला, मां ने जान पर खेलकर बचाई जान

रात के अंधेरे में हुआ हमला, घायल बच्चा एम्स ऋषिकेश में भर्ती

प्रतापनगर। टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक में मानव और वन्यजीव संघर्ष की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने छोटे बेटे को गुलदार के हमले से बचाकर अदम्य साहस का परिचय दिया।

टिहरी जिले के प्रतापनगर ब्लॉक स्थित ओनाल गांव में सोमवार रात एक गुलदार आंगन में खेल रहे चार वर्षीय बालक गणेश पर झपट पड़ा। लेकिन उसकी मां अंगूरी देवी ने हिम्मत दिखाई और गुलदार से भिड़कर बेटे की जान बचा ली। हमले में बच्चे के सिर और कान पर गंभीर चोटें आईं, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे दहशत का माहौल है। पूर्व ग्राम प्रधान दलवीर सिंह राणा ने बताया कि हमले के समय मां-बेटा आंगन में थे, तभी झाड़ियों में घात लगाए गुलदार ने हमला कर दिया।

शोर मचाने पर गुलदार भाग गया। वन विभाग ने मौके पर टीम भेजी है और जल्द ही ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। रेंजर हर्षराम उनियाल ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि बच्चों को अकेले न छोड़ा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top