Breaking News
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानिए ‘उड़ता तीर’ और ‘दृश्यम 3’ की कमाई
मथुरा में नौ साल पुराने हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद, तीन सगे भाई भी शामिल
मथुरा में नौ साल पुराने हत्याकांड में छह दोषियों को उम्रकैद, तीन सगे भाई भी शामिल
डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार
डोईवाला के बुल्लावाला में अवैध शराब बिक्री का खुलासा, एक पुरुष और महिला गिरफ्तार
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल कराने वाले गिरोह का एक और सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम के सह-संस्थापकों का बड़ा ऐलान, अपना आर्टिफैक्ट न्यूज ऐप किया बंद

इंस्टाग्राम के सह-संस्थापकों का बड़ा ऐलान, अपना आर्टिफैक्ट न्यूज ऐप किया बंद

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम के सह-संस्थापक केविन सिस्ट्रॉम और माइक क्राइगर, जिन्होंने एक साल पहले एआई-पावर्ड न्यूज एग्रीगेटर ऐप आर्टिफैक्ट लॉन्च किया था, ने इसका संचालन बंद करने की घोषणा की। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा कि बाजार का अवसर इतना बड़ा नहीं था कि निरंतर निवेश की गारंटी दी जा सके। सिस्ट्रॉम, जो ऐप के सीईओ हैं, ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, स्टार्टअप के लिए इस वास्तविकता को नजरअंदाज करना आसान है, लेकिन अक्सर पहले ही कठिन निर्णय लेना इसमें शामिल सभी लोगों के लिए बेहतर होता है। आर्टिफैक्ट ऐप को हाल ही में गूगल प्ले स्टोर द्वारा साल का एव्रीडे एसेंशियल ऐप नामित किया गया था। कंपनी ने नए कमेंट्स और पोस्ट जोडऩे की क्षमता को हटाने का निर्णय लिया है।

सीईओ ने कहा, इस प्रकार के कंटेंट के लिए उचित मात्रा में संयम और निरीक्षण की आवश्यकता होती है और हमारे पास इन फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए भविष्य में स्टाफ नहीं होगा। हालांकि, मौजूदा पोस्ट यूजर्स को उनकी प्रोफाइल सेल्फ-व्यू पर दिखाई देती रहेंगी। इस बीच, आर्टिफैक्ट फरवरी के अंत तक कोर न्यूज-रीडिंग की क्षमता का संचालन जारी रखेगा। सिस्ट्रॉम ने कहा, हम अस्तित्व के ऐसे क्षण में हैं जहां कई पब्लिकेशन बंद हो रहे हैं या संघर्ष कर रहे हैं, लोकल न्यूज लगभग गायब हो गए हैं, और बड़े पब्लिशर्स के लीडिंग टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ संबंध खराब हो गए हैं। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि टेक्नोलॉजी इन संस्थानों को समर्थन देने, संरक्षित और विकसित करने के तरीके ढूंढ सकती है और ये संस्थान उस पैमाने का लाभ उठाने के तरीके खोज सकते हैं जो एआई जैसी चीजें प्रदान कर सकती हैं। स्मार्टन्यूज जैसे अन्य न्यूज एग्रीगेटर्स के उपयोग में मंदी के बीच यह शटडाउन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top