Breaking News
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
शिक्षक केवल विद्यार्थी का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करता है- मुख्यमंत्री
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों को मिलेगा सम्मान
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री से की शिष्टाचार भेंट
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर, सैकड़ों श्रमिकों ने लिया हिस्सा
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हर गरीब का हो अपना घर – केंद्रीय मंत्री शिवराज

प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हर गरीब का हो अपना घर – केंद्रीय मंत्री शिवराज

नई दिल्ली। केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर (झारखंड) में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-जी) के लाखों लाभार्थियों को 2,745 करोड़ रुपये की किस्त जारी करेंगे। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे, और लाखों लोग ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज की अध्यक्षता में हुई बैठक में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में राज्यों के ग्रामीण विकास मंत्रियों ने योजना के कार्यक्रम में पूर्ण सहभागिता का संकल्प जताया।

शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि देश के हर गरीब भाई-बहन का अपना घर हो। प्रधानमंत्री आवास योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और अब तक यह योजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत मोदी सरकार अगले 5 वर्षों में 2 करोड़ अतिरिक्त घरों का निर्माण करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि मार्च 2024 तक 2.95 करोड़ आवासों का निर्माण लक्ष्य था, जिसमें से लगभग सभी घर स्वीकृत हो चुके हैं और 2.65 करोड़ घरों का निर्माण भी पूरा हो चुका है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी 26 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराएंगे और लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।

शिवराज सिंह ने बताया कि योजना के नियमों को सरल करते हुए यह सुनिश्चित किया गया है कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। गैर-ज़रूरी शर्तों को हटाकर आवास योजना के दायरे को और व्यापक बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाला हर घर एक संपूर्ण आवास होगा, जिसमें शौचालय, बिजली, और रसोई गैस जैसी सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। यह योजना ग्रामीण भारत के विकास और गरीबी मुक्त गांवों की नींव साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top